जौनपुर में KISNA के एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ, देश में 177 हुई आउटलेट की संख्या

दीपक श्रीवास्तव 

जौनपुर में KISNA के एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ, देश में 177 हुई आउटलेट की संख्या


राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की मौजूदगी में खुला शोरूम, यूपी में कंपनी का 33वां स्टोर

जौनपुर, 28 अक्टूबर । डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड KISNA ने उत्तर प्रदेश में अपने कारोबार का विस्तार करते हुए जौनपुर में एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ किया। नगर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित उमरपुर में खुले इस शोरूम का उद्घाटन हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया, सीईओ पराग शाह और प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की उपस्थिति में हुआ। यह उत्तर प्रदेश में कंपनी का 33वां और देश में 177वां एक्सक्लूसिव शोरूम है।

इस अवसर पर हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि जौनपुर में नए शोरूम की शुरुआत उत्तर प्रदेश में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दीपावली नई शुरुआत और पारिवारिक परंपराओं का पर्व है। कंपनी का प्रयास है कि इस त्योहारी सीजन में अधिक से अधिक परिवारों तक डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की आकर्षक रेंज पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि कंपनी 'हर घर KISNA' के विजन के साथ देशभर में अपने कारोबार का विस्तार कर रही है।

कंपनी के सीईओ पराग शाह ने कहा कि जौनपुर में नया शोरूम स्थानीय ग्राहकों को डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के विविध डिजाइनों के साथ बेहतर खरीदारी का अनुभव उपलब्ध कराएगा। कंपनी का उद्देश्य उत्कृष्ट कारीगरी और आकर्षक कलेक्शन के माध्यम से ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को पूरा करना है।

शोरूम के साझेदार गोकुल अग्रवाल और किशन अग्रवाल ने कहा कि हरि कृष्णा ग्रुप की तीन दशक से अधिक की विरासत से जुड़े इस ब्रांड को जौनपुर लाना उनके लिए गर्व की बात है। शोरूम में ग्राहकों को विभिन्न अवसरों के अनुरूप डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के आकर्षक डिजाइन उपलब्ध होंगे।

त्योहारी खरीदारी पर विशेष ऑफर

कंपनी की ओर से उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी पेश किए गए हैं। इनमें डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट, पुराने सोने के बदले डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर 105 प्रतिशत वैल्यू का लाभ और निर्धारित शर्तों के तहत डायमंड ज्वेलरी पर 90 प्रतिशत बायबैक तथा 95 प्रतिशत एक्सचेंज की सुविधा शामिल है। कंपनी ने 25 प्रतिशत डाउन पेमेंट पर डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन और ग्रैंड लकी ड्रॉ के माध्यम से कार या स्कूटर जीतने का अवसर देने की भी घोषणा की है। इन ऑफरों पर नियम एवं शर्तें लागू होंगी।

कंपनी ने सामाजिक जिम्मेदारी के तहत स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया। वर्ष 2005 में स्थापित KISNA हरि कृष्णा ग्रुप का प्रमुख डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड है। कंपनी के अनुसार, देश के 28 राज्यों में इसके 1,500 से अधिक शॉप-इन-शॉप आउटलेट और 177 एक्सक्लूसिव शोरूम हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ