अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला शाखा में सारिका श्रीवास्तव प्रयागराज की जिलाध्यक्ष मनोनीत

item-thumbnail
दीपक श्रीवास्तव 
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला शाखा में सारिका श्रीवास्तव प्रयागराज की जिलाध्यक्ष मनोनीत
नई दिल्ली/प्रयागराज,। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 महिला शाखा में संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव ने प्रयागराज जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा से विचार-विमर्श के बाद श्रीमती सारिका श्रीवास्तव को महिला जिलाध्यक्ष, प्रयागराज पद पर मनोनीत किया है।
इस मनोनयन पर महिला शाखा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने सारिका श्रीवास्तव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रयागराज में महिला संगठन को नई मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन में सक्रिय एवं समर्पित महिलाओं को जिम्मेदारी देकर उन्हें सशक्त बनाना प्राथमिकता है। वहीं, नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष सारिका श्रीवास्तव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी तथा महिला शाखा को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।
Read more »

प्रयागराज में ट्रांसफार्मर फुंकने पर चार अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

item-thumbnail
दीपक श्रीवास्तव 
प्रयागराज में ट्रांसफार्मर फुंकने पर चार अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
प्रयागराज के जोन प्रथम में तीन माह में 41 ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले में लखनऊ डिस्काम ने रिपोर्ट मांगी है। सात डिवीजनों में से चार अधिशासी अभियंताओं 

चार अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस, तीन पर मेहरबानी
-तीन माह में 41 ट्रांसफार्मर फुंकने का मामला

लखनऊ स्थित डिस्काम से मांगी गई रिपोर्ट

प्रयागराज : जिले के जोन प्रथम में तीन माह के भीतर 41 ट्रांसफार्मर फुंकने का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। डिस्काम से इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। ट्रांसफार्मर किन कारणों से फुंके, इस बारे में जानकारी देने को कहा गया है। एक तरफ तो यह चल रहा है और दूसरी तरफ जोन प्रथम के सात डिवीजन के चार अधिशासी अभियंताओं को ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन से कोई जवाब तलब नहीं हुआ है, जबकि इन तीन डिवीजन में भी ट्रांसफार्मर जले।
जोन प्रथम में सात डिवीजन हैं। इसमें रामबाग, टैगोर टाउन, नैनी, कल्याणी देवी, करैलाबाग, बमरौली व म्योहाल शामिल हैं। पिछले वर्ष अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर में जोन प्रथम में 41 ट्रांसफार्मर फुंके। इसमें 10, 250, 400, 630 केवीए के ट्रांसफार्मर शामिल थे। वर्कशाप से जो आंकड़े सामने आए, उसमें टैगोर टाउन में 11, रामबाग में छह, म्योहाल में छह, बमरौली में पांच, कल्याणी देवी में पांच, नैनी में चार व करैलाबाग में चार ट्रांसफार्मर जले थे। मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने इसे गंभीरता से लिया और कारण बताओ नोटिस जारी किया। लेकिन, इसमें सिर्फ चार ही अधिशासी अभियंताओं को यह नोटिस दिया गया, जबकि तीन पर मेहरबानी कर दी गई। तीनों डिवीजन में भी ट्रांसफार्मर जले थे। इसी बीच लखनऊ स्थित डिस्काम से फुंके हुए ट्रांसफार्मरों को लेकर पत्र भेजा गया।
ऐसे तो गर्मी में होगा बिजली संकट
गर्मी में ही लोड बढ़ता है, जबकि सर्दी में 41 ट्रांसफार्मर फुंक गए। निश्चित तौर पर विभाग के उच्चाधिकारी भी इसे लेकर परेशान हैं कि किन वजहों से इतनी बड़ी संख्या में सर्दी के समय ट्रांसफार्मर जले। वहीं, लोगों का कहना है कि जब सर्दी में ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला नहीं थम रहा है तो गर्मी में क्या होगा, जब लोड अत्याधिक रहेगा।
लोकनाथ में दिनभर गुल रही बिजली
 प्रयागराज : लोकनाथ क्षेत्र में शनिवार को दिनभर बिजली गुल रही। लोगों ने मो. अली पार्क उपकेंद्र पर फोन किया तो कभी बताया गया कि नई केबल लग रही है तो कभी कहा गया कि तकनीकी खराबी के चलते गड़बड़ी आई है। देखते-देखते सुबह दस से शाम के छह बज गए और बिजली नहीं आई। इससे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ। व्यवसायी दिनेश सिंह, मो. अकरम शगुन, सुशांत केसरवानी का कहना है कि लोकनाथ क्षेत्र में हजारों दुकानें हैं। शहर का मुख्य बाजार है, लेकिन अक्सर यहां बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई रहती है।
Read more »

बुढ़वा मंगल पर लेटे हनुमान जी का दर्शन करने लिए भक्तों का लगा ताता

item-thumbnail
नाग सुंदरम श्रीवास्तव 
बुढ़वा मंगल पर लेटे हनुमान जी का दर्शन करने लिए भक्तों का लगा ताता 
प्रयागराज।ज्येष्ठ माह का आज पहला बड़ा मंगल है हिंदी कैलेंडर के ज्येष्ठ महीने के हर मंगलवार को बड़ा मंगलय या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है आज का दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए खास है बड़ा मंगल का पर्व आज संगम नगरी प्रयागराज में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है इस मौके पर प्रयागराज में संगम तट पर स्थित लेटे हुए हनुमान के मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।
Read more »

यूनाइटेड विश्वविद्यालय ने 'लिट फॉर लाइफ' साहित्यिक क्लब का किया उद्घाटन।

item-thumbnail
कल्याण सुंदरम श्रीवास्तव 
यूनाइटेड विश्वविद्यालय ने 'लिट फॉर लाइफ' साहित्यिक क्लब का किया उद्घाटन।
प्रयागराज: यूनाइटेड विश्वविद्यालय, प्रयागराज के अनुप्रयुक्त विज्ञान और मानविकी विभाग के तत्वावधान में 'लिट फॉर लाइफ: ए लिटरेरी क्लब ऑफ यूनाइटेड यूनिवर्सिटी' का शुभारंभ किया गया।   
         लिटरेरी क्लब का उद्घाटन दिप प्रज्ज्वलनकर एवं माँ सरस्वती को पुष्प अर्पितकर किया गया। उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में असिस्टेंट एकेडमिक डीन, डॉ. रोशनी श्रीवास्तव ने कहा कि विभागाध्यक्ष डॉ गीतिका पांडेय के दिशानिर्देशन में डॉ कुँवर शेखर गुप्ता एवं जॉली सेनगुप्ता के साझा प्रयास ने एक ऐसा मंच तैयार किया है जो रचनात्मकता, सामुदायिक भावना और साहित्यिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करेगा, और विश्वविद्यालय के उद्देश्य की प्राप्ति में सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में ऐसे क्लब विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने में मदद करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय, क्लब को हर संभव सहायता प्रदान करेगा ताकि ये छात्र साहित्यिक गतिविधियों में विश्वविद्यालय के बाहर भी अपना नाम रोशन कर सकें।
         अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी विभाग की विभागाध्यक्ष, डॉ. गीतिका पांडेय ने छात्रों के कौशल विकास पर जोर देते हुए कहा कि यह क्लब छात्रों को पाठ्यक्रम से आगे बढ़कर अपने कौशल को निखारने का अवसर देगा। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहेगा और वे चाहती हैं कि क्लब के सभी सदस्य साहित्यिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने क्लब के माध्यम से सृजनात्मक वर्कशॉप, सेमिनार, गेस्ट लेक्चर और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।  
        क्लब के संस्थापक, सहायक प्राध्यापक डॉ. कुँवर शेखर गुप्ता ने क्लब के उद्देश्यों और गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्लब छात्रों के कौशल, गुणवत्ता और साहित्यिक सोच को प्रोत्साहित करेगा। साथ ही, हर माह सेमिनार, कार्यशालाएँ, करियर काउंसलिंग, और अन्य गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि ये सभी कार्यक्रम छात्रों की नियमित पढ़ाई को बाधित किए बिना आयोजित किए जाएंगे और छात्रों को साहित्यिक गतिविधियों में विश्वविद्यालय परिसर के बाहर भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। क्लब की सह-संस्थापक, श्रीमती जॉली सेनगुप्ता ने कहा कि क्लब का उद्देश्य न केवल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाना है, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। 
क्लब के पदाधिकारी एवं उनकी भूमिकाएँ:  
क्लब का नेतृत्व अध्यक्ष श्री प्रखर गंगवार करेंगे, जबकि उपाध्यक्ष असरा फातिमा को बनाया गया, सचिव आलोक सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी अनन्या मिश्रा, तथा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी बारिया वकील को दी गयी। तनिश्का रूबल को डायरेक्टर ऑफ क्रिएटिविटी, अलकाम खान को सोशल मीडिया हेड तो अंशु कुमारी पाल को डायरेक्टर ऑफ मीडिया मैनेजमेंट, विशाल कुमार एवं सृष्टि को क्लब एडिटर्स की जिम्मेदारी दी गई। विवेक यादव और अमितांशु मिश्रा को डायरेक्टर ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स, संगीता त्रिपाठी व एकता पाठक को क्लब का एग्जेक्युटिव मेंबर्स बनाया गया। क्लब के सभी पदाधिकारियों को डॉ. कुँवर शेखर गुप्ता ने परिचित कराया और उसके बाद सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने क्लब की गरिमा और मर्यादा बनाए रखने के लिए शपथ ग्रहण किया। 
कार्यक्रम का संचालन क्लब की उपाध्यक्ष असरा फातिमा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन आयुषी सिंह ने प्रस्तुत किया। इस दौरान डॉ. ऋतु पांडेय, डॉ. प्रसून जोशी, डॉ. रामजी मिश्रा, डॉ. आनंद त्रिपाठी, नमिता श्रीवास्तव, पल्लवी सक्सेना, डॉ. अमृता राज, श्री कुलदीप सिंह, श्री शुभम चौरसिया, और मिर्ज़ा हैदर रज़ा आदि प्राध्यापकों ने क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामना प्रेषित किया। इस दौरान स्नातक अंग्रेजी साहित्य ऑनर्स प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के सभी छात्र- छात्राएं उपस्थित रहें।
Read more »

शहर समता विचार के तत्वावधान में डॉ पूर्णिमा पर केंद्रित विशेषांक का हुआ लोकार्पण

item-thumbnail
कल्याण सुंदरम श्रीवास्तव 
शहर समता विचार के तत्वावधान में 
डॉ पूर्णिमा पर केंद्रित विशेषांक का हुआ लोकार्पण 

बही सरस काव्यधारा की बयार 

प्रयागराज। शहर समता विचार एवं प्रयागराज की ओर से आज 25 मार्च 2025 को वरिष्ठ कवयित्री डॉक्टर पूर्णिमा पांडेय पर आधारित एक कवि और कविता विशेषांक का लोकार्पण एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसके पूर्व मचंस्थ कवि विद्वानों ने माँ सरस्वती को माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश श्रीवास्तव और मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रदीप चित्रांशी, विशिष्ट अतिथि इंदु मिश्रा जमदग्नि ने किया।  डॉ पूर्णिमा पाण्डेय ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवम स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया । इस सत्र का संचालन लोकरंजन प्रकाशन के प्रकाशक रंजन पांडेय जी ने किया।
दूसरे सत्र में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शम्भूनाथ श्रीवास्तव शम्भु, रंजन पांडेय, डाक्टर प्रदीप चित्रांशी, कल्पना वर्मा, जयामोहन श्रीवास्तव, पंडित राकेश मालवीय मुस्कान, डाक्टर पूर्णिमा पांडेय, योगेंद्र कुमार मिश्रा विश्वबंधु, रचना सक्सेना, श्रीराम तिवारी सहज, मुक्तक सम्राट रामकैलाश पाल प्रयागी, आशा मिश्रा, सुष्मिता सिंह, क्षमा द्विवेदी, गीता सिंह, सिम्पल काव्यधारा, निखिलेश मालवीय, सुष्मिता सिंह, प्रेमा राय, अनिता सिंह, सिंपल काव्य धारा, उपेंद्र पांडेय मनमौजी, डाक्टर ऊषा सिंह, उपेन्द्र पांडेय मनमौजी, आरवी सिंह पथिक, राजश्री शुक्ला, तारकेश्वर तिवारी, कविता उपाध्याय, मंजूलता नागेश, प्रियंवदा शुक्ला, अश्विन पांडेय, राकेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
Read more »

जस्टिस यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाईकोर्ट में आना हमारे लिए काला दिवस जैसा है:अनिल तिवारी

item-thumbnail
नाग सुंदरम श्रीवास्तव 
जस्टिस यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाईकोर्ट में आना हमारे लिए काला दिवस जैसा है:अनिल तिवारी 

प्रयागराज:जस्टिस यशवंत वर्मा के इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर होने के बाद देर रात हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की आपात बैठक हुई है। बैठक के बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि जस्टिस यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाईकोर्ट में आना हमारे लिए काला दिवस जैसा है। उन्होंने कहा कि आज कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि जस्टिस यशवंत वर्मा के शपथग्रहण से बार एसोसिएशन पूरी तरह से बायकॉट करेगा।साथ ही जस्टिस यशवंत वर्मा को न्यायिक कार्यभार न सौंपने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का उन्होंने आभार भी जताया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि वादकारियों की समस्याओं को देखते हुए एफिडेविट सेंटर शनिवार से खोले जाने का फैसला हम सबने लिया है। वहीं वकीलों की स्ट्राइक के मुद्दे पर हाईकोर्ट के लाइब्रेरी हॉल में शनिवार शाम 4 बजे बैठक बुलाई गई है। जिसमें हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ही हाईकोर्ट के सभी सीनियर वकीलों को भी बुलाया गया है। जिसमें सामूहिक रूप से सभी सुझाव लेकर आगे की रणनीति बनेगी।
Read more »

उच्च शिक्षा और सफलता प्राप्त कर बने संन्यासी:मनीष जी

item-thumbnail
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
उच्च शिक्षा और सफलता प्राप्त कर बने संन्यासी:मनीष जी
 पत्रकारिता क्षेत्र में जिला ब्यूरो पद और वकालत को भी त्याग बने दंडी सन्यासी 

प्रयागराज। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री और वकालत की पढ़ाई करने वाले मनीष पांडेय ने सांसारिक जीवन को त्यागकर संन्यास का मार्ग अपना लिया है। कभी अखबारों के ब्यूरो प्रमुख रहे मनीष अब श्री श्री 1008 श्री दंडीस्वामी मनीष आश्रम जी महाराज के नाम से विख्यात हैं और वामन विष्णु मठ, सीखड़ मिर्जापुर के महंत हैं।

कुंभ मेले में अपने शिविर में उपदेश देते हुए उन्होंने कहा, "नारायण नाम का जाप ही सत्य है, यह संसार मात्र एक स्वप्न है।" हमारी टीम ने उन्हें कुंभ में ढूंढ निकाला, जहां वे साधना और भक्ति में लीन दिखे।
मनीष पांडेय का सफर प्रेरणादायक है—जनसंचार और वकालत जैसे आधुनिक पेशों से लेकर संन्यास और आध्यात्मिक मार्गदर्शन तक की यात्रा ने उन्हें अनूठी पहचान दिलाई है। उनका मानना है, "उमा कहहुँ मै अनुभव अपना, सत हरि भजन जगत सब सपना।"

उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा समाज के लिए शांति और भक्ति का संदेश लेकर आई है।
    बतादें कि स्वामी मनीष आश्रम जी महाराज ने दंडी संन्यासी परम्परा से हैं जो कि दशनामी नागा सन्यासी सन्यासियों मे से एक है। यही दंडी सन्यासी स्वाध्याय करते करते जब ज्ञानवान हो जाता है तो शास्तरार्थ करके   शंकराचार्य की घोषणा कर उपाधि प्राप्त करता है। स्वामीजी ने व्यावसायिक शिक्षा के रूप में  एमजेएमसी ( मास्टर इन जर्नलिस्म एण्ड मास कम्युनिकेशन ) और वकालत जैसे डिग्रियां हासिल करते हुए प्रैक्टिस किया और सफलता हासिल कर अपने कनिष्ठ अधिवक्ताओं को सौप दिया।मीरजापुर कचहरी स्थित उनके चैम्बर पर आज भी उनके जूनियर कार्यरत हैं। स्वामी जी की पूर्व की स्नातक शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दर्शन शास्त्र प्राचीन  इतिहास और हिन्दी साहित्य से हुआ है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्वामी जी इणटरमीडिएट तक विज्ञान के छात्र रहे। 
सन्यास के पश्चात स्वामी जी का ज्यादातर समय हिमालय और काशी में व्यतीत होता रहा। स्वामीजी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर दण्डी सन्यासी प्रबन्धन समिति द्वारा  सीखड स्थित दण्डी सन्यासी मठ पर पीठाधीश्वर रूप मे महन्त नियुक्त किया गया। जहां रहकर स्वामी जी मठ का संचालन प्रवीणता से करते रहे हैं। स्वामी जी का जीवन व्यसन हीन ( नशामुक्त ) रहा। चौबीस घंटे मे  एक बार ही भोजन भिक्षा ग्रहण करते हैं। पालनहार नारायण पर और दण्ड सन्यास परम्परा पर इतना विश्वास करते हैं कि अपने हाथ से भोजन नहीं बनाते हैं। इस बारे में उनका कहना है कि ऊपरवाला भूखा उथाता होगा लेकिन भूखा सुलाता नहीं है ,बच्चे के जन्म लेने से पूर्व ही जननी को स्तन बनाया है और जन्म के समय मां के स्तन मे दूध का प्रवाह होने लगता है।

अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ ने बनाया राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष

  स्वामी जी के बहुमुखी चेतना को देखकर अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ ने उनसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने हेतु विचार विमर्श कर आग्रह किया तो स्वामीजी जनकल्याण हेतु यह कार्यसंचलन भी शुरू किया है। जिसमें वे नित्य कर्म करने से लेकर वेद पाठ करने कराने तक अपने मार्गदर्शन में वेदपाठी बच्चों एवं बच्चियों को शिक्षित दीक्षित करने में अपना अमूल्य योगदान देते हैं।
Read more »

प्रयागराज में वर्तमान यातायात व्यवस्था

item-thumbnail
राकेश श्रीवास्तव 
प्रयागराज में वर्तमान यातायात व्यवस्था 

*श्रद्धालुओं को अब पार्किंग से शटल बसों के साथ मिलेगी ई-रिक्शा और ऑटो की सुविधा*
*माघ पूर्णिमा का स्नान संपन्न होने के बाद प्रयागराज जिला प्रशासन ने आगामी दिनों के लिए बनाई योजना*

*ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के।लिए डीएम और पुलिस कमिश्नर समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने की चर्चा, लिए अहम निर्णय*

*संगम तक पहुंचना होगा आसान, पार्किंग स्थलों से संगम के निकट तक पहुंच सकेंगे श्रद्धालु*

*शुक्रवार से रविवार के बीच क्राउड मैनेजमेंट के लिए प्रशासन ने ट्रैफिक टाइमिंग्स जारी करने का लिया है निर्णय*

*14 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश*

*महाकुम्भ नगर, 12 फरवरी:* माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के सफल आयोजन के बाद प्रयागराज जिला प्रशासन ने आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की सुगम वापसी और यातायात व्यवस्था को लेकर अहम फैसले लिए हैं। जिलाधिकारी रविंद्र मादंड ने बताया कि बुधवार को पुलिस कमिश्नर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में निर्णय किया गया है कि पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचाने के लिए अब शटल बसों के साथ-साथ ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ये साधन उन्हें संगम के बिल्कुल करीब तक लेकर जाएंगे। 

*अब ई-रिक्शा और ऑटो से संगम जाना होगा आसान*
डीएम रविंद्र मादंड ने कहा, "श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब पार्किंग स्थलों से संगम तक शटल बसों के साथ ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा भी चलाए जाएंगे। ये वाहन जीटी जवाहर तक श्रद्धालुओं को सुगमता से पहुंचाएंगे।" इस निर्णय से उन श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी, जो संगम तक जाने के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प चाहते हैं। इससे लोगों को ज्यादा पैदल भी नहीं चलना होगा। 

*वीकेंड पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक प्लान*
उन्होंने बताया कि गुरुवार से शहर में सभी कार्यालय और प्रतिष्ठान खुल जाएंगे। इसको देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाए रखने की योजना पर काम किया जा रहा है। साथ ही बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं के सुविधाजनक आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लिए गए हैं। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। डीएम ने बताया, "वीकेंड पर अधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक टाइमिंग्स जारी की जाएंगी। प्रयास होगा कि इससे शहर में जाम की स्थिति न बने और लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।"

*बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए ट्रैफिक रहेगा सुगम*
14 फरवरी से सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक को व्यवस्थित बनाए रखने की योजना बनाई है। डीएम ने कहा, "छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था को विशेष रूप से मॉनिटर किया जाएगा।"
*छात्रों और अभिभावकों से प्रशासन की अपील*
डीएम ने बोर्ड परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की, "छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र के लिए समय से पहले निकलें। यदि संभव हो तो अपने निजी दोपहिया वाहनों का उपयोग करें, ताकि वे ट्रैफिक में फंसने से बच सकें।"
Read more »
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ