अपनी संस्कृति को संजोना ही संगम है :राजेश तिवारी

item-thumbnail
गुरुदास/दीपक श्रीवास्तव 
अपनी संस्कृति को संजोना ही संगम है :राजेश तिवारी                                      

 धूम धाम से मनाया गया संगम ट्रस्ट का 11 वा स्थापना दिवस     
          
देहरादून। सांस्कृतिक विरासत को मिलाने का नाम है संगम । संगम ट्रस्ट के सालाना समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात संगम ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कही । मकरसंक्रांति के अवसर पर संगम परिवार के बार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए राजेश तिवारी ने सबको मकरसंक्रांति की बधाई देते हुए कहाँ की संगम ट्रस्ट सामाजिक कार्यों के साथ संस्कार और अपनी संस्कृति के संरक्षण का कार्य कर रही है। लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल  ने  संगम ट्रस्ट के कामों की सराहना करते हुए ट्रस्ट को और मजबूती से समाजसेवा की बात की । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संगम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने आश्वस्त किया कि जिन उद्देश्यों को लेकर संगम ट्रस्ट बनाया गया है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया जा रहा है और भविष्य में भी किया जाएगा । संगम ट्रस्ट के बिषय में सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ने संगम ट्रस्ट के विषय में विस्तृत रूप से बताया की किस तरह से संगम जरूरत मंदों तक पहुँच रहा है । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व आईजी पुष्पक ज्योति ने कहाँ जैसा नाम वैसा काम की तरह है संगम ।इस अवसर पर गगन श्रीवास्तव ने कहा जिस तरह अपनी संस्कृति को संजोने का काम संगम  द्वारा किया जा रहा है वह अतुलनीय है । पूर्व राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित ने  कई संस्करणों को याद कर आये सभी लोगों का धन्यवाद दिया ।इस अवसर पर कई क्षेत्रों से जुड़े कई प्रबुद्ध हस्तियों ने प्रदेश के समृद्धि एवं विकास के विषयों पर चर्चा की तथा प्रदेशवासियों को को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष “संगम रत्न ” दिया गया । वर्ष 2025 संगम रत्न डाक्टर नील कमल को दिया गया ।
कार्यक्रम में सुनील जैन ,लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ,पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा , श्रीकांत श्री , डा. धीरेंद्र तिवारी , डा. एसके पांडेय ,सुदेश शर्मा , पीके जैन एस के पाठक , एस के पांडेय , सुबाश कश्यप , सुभाष झा ,बाल मुकुंद तिवारी , धनंजय जी,डा नील कमल , जितेंद्र यादव ,शशिकांत दुबेदी,डा. सैलेंद्र पांडेय , संजीव पांडेय , राकेश शर्मा ,विश्व विजय मिश्रा , गगन श्रीवास्तव ,जटाशंकर श्रीवास्तव , सुशील सक्सेना , हितेंद्र सक्सेना , रवि सरन , नीतेश सक्सेना , सालनी सक्सेना , नीतू श्रीवास्तव ,मोहित नवानी ,संचित शर्मा , राजकुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।इस अवसर पर मनीषा आले ,संदीप अग्रवाल , ज्योति झा ,सहित  कई लोगो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र प्रताप सिंह और संजय श्रीवास्तव ने किया ।
Read more »

हिन्दू अध्ययन: सांस्कृतिक संवाद के साथ-साथ रोजगार को प्रोत्साहन:प्रो. एच. सी. पुरोहित समन्वयक, हिन्दू अध्ययन केन्द्र,दून विश्वविद्यालय, देहरादून

item-thumbnail
दीपक श्रीवास्तव 
हिन्दू अध्ययन: सांस्कृतिक संवाद के साथ-साथ रोजगार को प्रोत्साहन:प्रो. एच. सी. पुरोहित समन्वयक, हिन्दू अध्ययन केन्द्र,दून विश्वविद्यालय, देहरादून
मनुष्य की सभ्यता की कहानी केवल इतिहास नहीं, बल्कि हमारी चेतना, विकास और सांस्कृतिक पहचान का मूल स्रोत है। विश्व की प्राचीन सभ्यताएँ जैसे – सिंधु घाटी, मेसोपोटामिया, मिस्र, चीन, यूनान और माया – न केवल अद्भुत स्थापत्य और विज्ञान की जननी रही हैं, बल्कि इन सभ्यताओं ने मानवता को नैतिकता, शासन, कृषि, लेखन और समाज व्यवस्था की नींव प्रदान की। इन सभ्यताओं का अध्ययन केवल अतीत को जानने के लिए नहीं, बल्कि आज की जटिल वैश्विक चुनौतियों का उत्तर खोजने का एक सशक्त उपाय भी है।
उदाहरण के लिए, सिंधु घाटी सभ्यता की जल निकासी व्यवस्था आज की जल-संकटग्रस्त दुनिया को टिकाऊ शहरी नियोजन का पाठ पढ़ा सकती है। मिस्र की स्थापत्य कला या मेसोपोटामिया की विधिक प्रणाली हमें यह दिखाती है कि मानव रचनात्मकता ने हजारों वर्ष पहले भी चमत्कारी समाधान खोजे थे।

विश्वविद्यालयों और अध्ययन केंद्रों में इन प्राचीन सभ्यताओं पर केंद्रित शोध पुनः लोकप्रिय हो रहा है। जिसमें मुख्य रूप से ‘हिन्दू स्टडीज’, ‘मेसोपोटामिया संस्कृति अध्ययन’, ‘मिस्रविद्या’ और ‘शास्त्रीय चीनी विचार’ जैसे विशेष अध्ययन कार्यक्रम विश्वभर में विद्यार्थियों को संस्कृति, दर्शन, धर्म और प्रौद्योगिकी के ऐतिहासिक पहलुओं से परिचित करा रहे हैं। भारत में भी नवजागरण की तरह युवाओं में भारतीय ज्ञान परंपरा और वैदिक विज्ञान को समझने की ललक बढ़ रही है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों में मुख्य रूप से मातृभाषा को प्रोत्साहन देने के साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित मूल्यवर्धक विषयों के शिक्षण पर विशेष ज़ोर दिया गया है। यह समय है जब शिक्षा नीति, अनुसंधान संस्थान और मीडिया मिलकर इस चेतना को प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमें केवल विदेशी सभ्यताओं की ओर नहीं, बल्कि भारत की स्वयं की गौरवशाली विरासत जैसे – वेद, उपनिषदों के साथ ही, तक्षशिला, नालंदा शिक्षण संस्थानों व अरण्यक परंपरा, जिसमें आत्मविद्या/ब्रह्मविद्या, उपासना/ध्यान पर ज़ोर दिया जाता है – की ओर भी देखना होगा। इसमें कर्मकांड से हटकर दार्शनिक और आध्यात्मिक विषय शामिल हैं। इस विरासत को विश्व पटल पर पुनः स्थापित करने की आवश्यकता है।
मानव सभ्यता की आत्मा
धर्म को मानव सभ्यता की आत्मा माना जाता है। यह न केवल ईश्वर या आध्यात्मिकता से जुड़ा विषय है, बल्कि यह समाज, संस्कृति, नैतिकता, दर्शन और जीवन पद्धति का भी आधार है। विश्व के प्राचीन धर्म जैसे – वैदिक सनातन परंपरा, जरथुष्ट्र धर्म (पारसी), मिस्र का देवपूजन, यूनानी देवमाला, यहूदी परंपरा, मेसोपोटामिया के देवी-देवता, और ताओवाद आदि – आज भी मानव चेतना को गहराई से प्रभावित करते हैं।

आज जब आधुनिक सभ्यता भौतिक प्रगति की दौड़ में मानसिक और नैतिक द्वंद्वों से जूझ रही है, तब प्राचीन धर्मों का अध्ययन न केवल ऐतिहासिक या धार्मिक जिज्ञासा की पूर्ति करता है, बल्कि यह जीवन को संतुलन, करुणा और एकात्म दृष्टि प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण साधन भी बन सकता है।

अध्ययन की प्रासंगिकता
हिन्दू अध्ययन से विश्व की विभिन्न सभ्यताओं को समझने एवं उनमें संवाद स्थापित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जा सकता है। इसमें मुख्य रूप से संस्कृति की समझ विकसित होगी क्योंकि हर समाज की सांस्कृतिक पहचान उसके धार्मिक दृष्टिकोण से गहराई से जुड़ी होती है।

प्राचीन धर्मों का अध्ययन हमें यह समझने में मदद करता है कि सभ्यताओं ने जीवन, मृत्यु, प्रकृति, सृष्टि और आत्मा को कैसे परिभाषित किया। साथ ही यह वैश्विक संवाद और सह-अस्तित्व को प्रोत्साहित करेगा क्योंकि जब हम विभिन्न धर्मों की उत्पत्ति और मूल विचारों को समझते हैं, तब हमें धर्मों के बीच साम्य और संवाद की क्षमता दिखती है। इससे वैश्विक शांति, सहिष्णुता और सह-अस्तित्व की भावना को बल मिलता है।

इसके अलावा धर्म और दर्शन का समन्वय भी विकसित होगा। भारत में धर्म केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं है, यह दर्शन, तर्क और योग की पद्धतियों से भी जुड़ा है। वेद, उपनिषद, जैन आगम, बौद्ध त्रिपिटक, और ताओवादी ग्रंथ जैसे ‘ताओ ते चिंग’ हमें जीवन की व्यापक समझ देते हैं जो नैतिक शिक्षा का भी स्रोत है। आज की पीढ़ी को यदि जीवन मूल्यों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों की समझ देनी है, तो प्राचीन ग्रंथों के विचारों से जुड़ना आवश्यक है।

शिक्षण संस्थानों की भूमिका
वर्तमान में अनेक विश्वविद्यालयों में तुलनात्मक धर्म, हिन्दू अध्ययन, बौद्ध दर्शन, अब्राहमिक धर्म और स्वदेशी आध्यात्मिकता जैसे पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। हिन्दू अध्ययन के अंतर्गत – हिन्दू परंपरा, सांस्कृतिक विरासत, दर्शन, वेद, उपनिषद, स्मृति-शास्त्र, योग, पुराण, भक्ति वेदांत, भक्ति आंदोलन, धर्मशास्त्र, रामायण-महाभारत पर अध्ययन एवं शोध – मुख्य रूप से संचालित हो रहे हैं।

ईसाई धर्म केंद्र के अन्तर्गत – ईसाई धर्म का इतिहास, बाइबिल, धर्मशास्त्र, नैतिक दर्शन, प्रोटेस्टेंट, कैथोलिक, ऑर्थोडॉक्स परंपराएं, समाज, राजनीति, मध्यकालीन और आधुनिक ईसाई चिंतन एवं शोध शामिल हैं।

इस्लाम धर्म अध्ययन केंद्र के अंतर्गत – इस्लामी सभ्यता, इतिहास, दर्शन, संस्कृति, कानून, परंपरा, कुरान, हदीस, शरीयत और फ़िक़्ह का गहन अध्ययन किया जाता है।

बौद्ध धर्म केंद्र के अन्तर्गत – बौद्ध धर्म की वैश्विक यात्राएँ, थेरवाद, महायान, वज्रयान परंपराओं का तुलनात्मक अध्ययन, पाली, तिब्बती और संस्कृत ग्रंथों पर शोध के साथ ही भाषायी-सांस्कृतिक विविधता का अध्ययन होता है।

यहूदी धर्म अध्ययन केंद्र के अन्तर्गत – दर्शन, संस्कृति, तोराह, तलमूद, हिब्रू भाषा, यहूदी परंपराएँ, संगीत, कला, हिब्रू ग्रंथों पर अध्ययन व शोध शामिल हैं।

इसी तरह सिख धर्म के दर्शन, संस्कृति, इतिहास, गुरुमुखी, कला, संगीत आदि पर शोध व अध्ययन कई संस्थानों में संचालित हो रहे हैं। भारत में – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, सांची विश्वविद्यालय, दून विश्वविद्यालय सहित दर्जनों उच्च शिक्षण संस्थान प्राचीन धार्मिक परंपराओं पर उच्चस्तरीय शोध कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भारतीय ज्ञान परंपरा को शिक्षा में शामिल करने का जो आह्वान किया गया है, वह इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

नवजागरण की आवश्यकता
प्राचीन धर्मों का अध्ययन एक निष्पक्ष, अकादमिक और तात्त्विक दृष्टिकोण से होना चाहिए, जिससे यह किसी संकीर्णता या प्रचार का साधन न बन जाए। यह अध्ययन हमारे युवाओं में जिज्ञासा, तर्क और सहिष्णुता को जन्म देगा।

प्राचीन धर्मों का अध्ययन केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि वर्तमान के लिए मार्गदर्शन और भविष्य के लिए चेतना का दीप है। जब हम विश्व के धार्मिक विचारों की विविधता को आत्मसात करते हैं, तब हम एक अधिक समावेशी, सह-अस्तित्व, वैश्विक शांति, वैज्ञानिक समझ के साथ संतुलित एवं समझदार समाज की ओर बढ़ते हैं।
Read more »

गोल्डन विन अवार्ड्स में नवाजे गए संजय श्रीवास्तव और सतीश शर्मा सहीत 22 दिग्गज

item-thumbnail
गुरुदास गौतम /दीपक श्रीवास्तव 
गोल्डन विन अवार्ड्स में नवाजे गए संजय श्रीवास्तव और सतीश शर्मा सहीत 22 दिग्गज                                              
देहरादून एक महत्वपूर्ण अवसर का गवाह बना, दून में एक सम्मान  समारोह में 'गोल्डन विन अवार्ड्स' से  देवभूमि के 22 अलग अलग क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना चुके लोगो को सम्मानित किया गया । इस सम्मान समारोह में  जिन्होंने स्थानीय उत्कृष्टता को मान्यता देने में एक नए मानक को चिह्नित करते हुए देहरादून के जीवंत ताने-बाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया उन्हें सम्मानित किया गया ।
संजय श्रीवास्तव और सतीश शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में उत्तराखंड संस्कृत साहित्य और कला परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट और देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष अमन बंसल अतिथि के रूप में मौजूद रहे । विनोद श्रीवास्तव द्वारा निपुणता से संचालित एक आकर्षक पैनल चर्चा भी की जिसमें श्रीमती भट्ट और श्री बंसल ने एक प्रमुख गंतव्य विवाह स्थल के रूप में उत्तराखंड के गहन प्रभाव और बढ़ती क्षमता की बात की ।कार्यक्रम में 
हिमाद्री पटेल, डॉ. ज्योति श्रीवास्तव, रमा गोयल, सतीश शर्मा, प्रिया गुलाटी, संजय श्रीवास्तव, डॉ. हरलीन कौर और नलिनी त्रिखा तनेजा को अपने-अपने क्षेत्रों में एक ठोस बदलाव लाने के लिए उनके गहन सामाजिक प्रभाव और समर्पण के लिए सराहा गया।
इन पुरस्कारों ने विभिन्न उद्योगों में उत्कृष्टता को मान्यता दी गई  संगीता कुमार को एक उभरते हुए अमूर्त कलाकार के रूप में सम्मानित किया गया, जबकि डॉ. आशीष सेमवाल और पुनर्नवा रिसॉर्ट को देहरादून में एक उत्कृष्ट गंतव्य विवाह स्थल के रूप में पुरस्कृत किया गया । राजेंद्र चमोली को उनकी उत्कृष्ट जल प्रबंधन सेवा के लिए प्रशंसा मिली, और समीक्षा बडोला को देहरादून के उभरते मेकअप कलाकार के रूप में मान्यता दी गई। डॉ. मेघा बहुगुणा की उत्कृष्ट आयुर्वेदिक चिकित्सा, पूनम चौरसिया की ईवा 18 एक इमर्जिंग ज्वैलरी स्टोर के रूप में, अमूल सिंघल इमर्जिंग पैकेजिंग सामग्री वितरक के रूप में और अमिताभ शर्मा ने एक उत्कृष्ट वास्तु विशेषज्ञ के रूप में उत्कृष्टता की व्यापकता को रेखांकित किया। कबाबस्विले को एक उत्कृष्ट ग्रिल और बारबेक्यू रेस्तरां के रूप में, ज्योत्सना को एक उत्कृष्ट इवेंट प्लानर के रूप में, चेतन सूरी के 4 कलर प्रिंट्स को उत्कृष्ट प्रिंटिंग सॉल्यूशंस के लिए, और हिमांशु जैन की टीम क्लिक्स एंड मूवीज को उत्कृष्ट इवेंट फोटोग्राफर के रूप में सम्मानित किया गया, जो उनके क्षेत्रों में उनके अनुकरणीय योगदान को दर्शाता है।
गोल्डन विन अवार्ड्स की भव्य सफलता को इसके प्रतिष्ठित भागीदारों ने काफी बढ़ावा दिया। देव भूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने गर्व से 'प्रेजेंटिंग पार्टनर' के रूप में कार्य किया, जबकि ब्लैक पर्ल के प्रशांत देव और चारशिखा पैकेजिंग के अमूल सिंघल ने सम्मानित प्रायोजकों के रूप में कार्यक्रम का सह-संचालन किया। सुश्री तृप्ति भनोट ने भी एक सहयोगी प्रायोजक के रूप में अपना अमूल्य समर्थन दिया।
यह ऐतिहासिक आयोजन दूरदर्शी 'गोल्डन विन अवार्ड्स' टीम के दिमाग की उपज था, जिसमें सेवी कुकरेजा-मार्केटिंग मेवन , गौरव नेगी-पाक कला के पारखी , सारांश शर्मा-आतिथ्य गुरु , विनोद श्रीवास्तव को एक प्रतिष्ठित होटल
सलाहकार और अरविंद गुप्ता जैसे आईटी के विशेषज्ञ शामिल थे। उनकी सामूहिक विशेषज्ञता ने देहरादून में मान्यता के लिए एक नया मानक स्थापित करते हुए इस यादगार शाम की अवधारणा और त्रुटिहीन रूप से निर्माण किया।
'द गोल्डन विन अवार्ड्स' के पहले संस्करण ने देहरादून में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए एक नया मानक स्थापित किया है। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, भागीदारों और उपस्थित लोगों के प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त किया, आगामी संस्करणों में उद्योग-विशिष्ट पुरस्कारों को पेश करने की गहरी आकांक्षा व्यक्त की, जिससे इस क्षेत्र में नवाचार और उपलब्धि की संस्कृति को और बढ़ावा मिला।
Read more »

भगवान चित्रगुप्त कथा” का आयोजन हिंदुस्तान में पहली बार ऋषिकेश में: संजय श्रीवास्तव

item-thumbnail
दीपक श्रीवास्तव 
“भगवान चित्रगुप्त कथा” का आयोजन हिंदुस्तान में पहली बार ऋषिकेश में:  संजय श्रीवास्तव 
देहरादून 12 सितंबर: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा , उत्तराखंड द्वारा हिंदुस्तान में पहलीबार आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा का आयोजन किया जा रहा है। न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त जी की यह कथा देवनगरी ऋषिकेश में गंगा तट पर स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित होगी । यह  कथा 15 सितंबर 2024 को शुबह 09 बजे से प्रारंभ होगी।कथा से पूर्व पूरे देश से आ रहे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय की अध्यक्षता में आहूत है जिसे कबीर चौरा आश्रम में 14 सितंबर को किया जाएगा ।  इस कथा में तैंतीस कोटि देवताओं के समूह में भगवान चित्रगुप्त जी की महिमा का व्याख्यान धर्मगुरु और विद्वतजनों  द्वारा किया जायेगा।
देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित भगवान श्री चित्रगुप्त कथा में देश ही नहीं विदेशों से भी लोग प्रतिभाग कर रहे है । इस आयोजन में  परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी , काशी से हरिश्चंद्र घाट के अवधूत उग्रचण्डेश्वर कपाली बाबा जी , श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति जी , कबीर चौरा आश्रम के पीठाधीश्वर कपिल मुनि महाराज व श्री नरसिंह कृपाधाम के अध्यक्ष आचार्य शशिकांत जी मुख्य रूप से मौजूद होंगे । इस विषय में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस महान आयोजन में देश नहीं विदेशों से भी लोग प्रतिभाग करेंगे । रवि सारण ने प्रेस को बताया कि यह हम सब का सौभाग्य है की पहली बार हम सब भगवान चित्रगुप्त जी की कथा का श्रवण करेंगे । प्रेस वार्ता में महासचिव सर्वेश माथुर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक मोहन श्रीवास्तव , महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिता सक्सेना , संगठन मंत्री सुशील सक्सेना , कोषाध्यक्ष हितेंद्र सक्सेना , युवा प्रदेश संगठन मंत्री ललित श्रीवास्तव , नीतीश चंद्र उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सहित कई लोग मौजूद रहे । महासभा ने 
अनुरोध है कि सभी समाज के लोग  सपरिवार इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल हो कर आध्यात्मिक पावन पल के साक्षी बने ।
Read more »

उत्तर प्रदेश भाजपा में बवाल पर विशेष : संजय श्रीवास्तव

item-thumbnail
दीपक श्रीवास्तव                                          
उत्तर प्रदेश भाजपा में बवाल पर विशेष : संजय श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार 

देहरादून 18 जुलाई। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से हुई है। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को दिल्ली बुलाया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी लंबी बातचीत हुई है। लोकसभा चुनाव के बाद जिस तरह की स्थिति उत्तर प्रदेश भाजपा में देखने को मिल रही है उसमें मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान होने की बात सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। वह लगातार दिल्ली में सक्रिय रहकर मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए दावा कर रहे थे। इसके लिए भाजपा के कई केंद्रीय नेताओं का उन्हें समर्थन भी मिल रहा था। यही कारण रहा है कि वह बहुत उत्साहित नजर आ रहे थे। उन्होंने सीधे-सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बगावत शुरू कर दी थी। वहीं दूसरी तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ किसी भी कीमत में मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। योगी के हठ को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने भी उनके सामने हथियार डाल दिए हैं। अब हद यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केशव प्रसाद मौर्य को मंत्रिमंडल से हटाने की जिद पकड़ ली है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जिस तरह से केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार से बड़ा संगठन है, कहकर सियासी संग्राम को आर-पार की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। उत्तर प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच में जो रस्सा-कसी देखने को मिल रही है। उसके बाद यह माना जा रहा है, कि मुख्यमंत्री के पद पर तो योगी आदित्यनाथ बने रहेंगे, लेकिन केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से हटाए जाएंगे। उन्हें संगठन में लाया जा सकता है। यह भी हो सकता है, कि उन्हें उत्तर प्रदेश की राजनीति से हटाकर केंद्रीय राजनीति में सक्रिय किया जाए।  इस राजनीतिक उठापटक के बीच ही उत्तर प्रदेश में जल्द ही 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। इनमें से 9 सीटों पर भाजपा काबिज थी। यह उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए जीतना बहुत जरूरी हो गया है। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो इसका असर तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पड़ना तय है। भविष्य में भी भाजपा के उत्तर प्रदेश में कमजोर होने से राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा। संभवत: इस वजह से भी केशव प्रसाद मौर्य पद और प्रतिष्ठा की इस लड़ाई में अलग-थलग पड़ गए हैं। इसमें उन्हें अपने राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा नुकसान होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई में जिस तरह का घमासान मचा हुआ है। आने वाले उपचुनाव में इसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। केंद्रीय नेताओं ने अब जाकर इसे समझा है। पर इससे क्या, क्योंकि राजनीतिक गलियारे में तो इसे लेकर जमकर घमासान हो चुका है और उसे न सिर्फ राज्य ने बल्कि पूरे देश ने भी देखा और पढ़ा है। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों को देखते हुए भाजपा देश की राजनीति को उत्तर प्रदेश पर केंद्रित करना चाह रही थी, लेकिन उसके बाद जो हुआ वह कहीं से भी पार्टी के हित में नहीं था। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पहले इस विवाद की आग में घी डालने का काम किया गया था। अब आग बुझाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में चल रहे इस विवाद में किस हद तक भाजपा सरकार और संगठन को हुए नुकसान होने से बचा पाती है। इसका फैसला भविष्य ही तय करेगा।
Read more »

एक शाम हिंदुस्तान के नाम “ में देश भक्ति गीतों की धूम ,अपना परिवार का सालाना समारोह

item-thumbnail
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

“एक शाम हिंदुस्तान के नाम “ में देश भक्ति गीतों की धूम ,अपना परिवार का सालाना समारोह 

देहरादून : सीआरपीइफ के उत्तराखण्ड और पश्चिम उत्तरप्रदेस के मुखिया भानु प्रताप सिंह के अपना परिवार द्वारा आयोजित एक शाम हिंदुस्तान के नाम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाँ की अपना परिवार द्वारा आयोजित एक शाम हिंदुस्तान के नाम कार्यक्रम के साथ महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है इन दोनों महान व्यक्तिओं को नमन करते हुए मैं अपना परिवार के द्वारा आयोजित देश भक्ति पर आधारित एक शाम हिंदुस्तान के नाम कार्यक्रम की जितनी सराहना करू कम है आज जब हिंदुस्तान पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है तो एसे में हम सब भी मिल कर जो ख़ुशिया मना रहे है वह हर हिंदुस्तानी की लिए गर्व का समय है । उन्होंने कहाँ अपना परिवार के कार्यक्रम एक शाम हिंदुस्तान के नाम  में आकर मैं अपने  को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ वह मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
 एक शाम हिंदुस्तान के नाम कार्यक्रम की शुरुआत राज्य सभा सांसद नरेश बंसल , कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल , कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , दून के मेयर सुनील उनियाल गामा , राज्य मंत्री मधु भट्ट ,सुभारती ग्रुप के चेयरमैन अतुल भटनागर , पूर्व आई जी पुष्पक ज्योति और कई गणमान्य व्यक्तियों ने दीप पज्वलन कर किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष पुरुषोत्तम भट्ट ने कहाँ अपना परिवार का मक़सद सिर्फ़ सयुक्त परिवार की परिकल्पना को साकार करना है । बारिष्ट पत्रकार एवम् समाजसेवी संजय श्रीवास्तव ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहाँ की इस भाग दौड़ की ज़िंदगी में जब आदमी शुबह से शाम तक केवल काम ही काम में लगा हो ऐसे में सामाजिक संगठन अपना परिवार देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम को आयोजित कर यह संदेश देने का प्रयास कर रही है की राष्ट्र प्रथम ये इस भाग दौड़ की ज़िंदगी में जब आदमी शुबह से शाम तक केवल काम ही काम में लगा हो ऐसे में सामाजिक संगठन अपना परिवार देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम को आयोजित कर यह संदेश देने का प्रयास कर रही है की राष्ट्र प्रथम है । कार्यक्रम में अध्यक्ष पुरुषोत्तम भट्ट जी , संजय श्रीवास्तव  , संदीप उनियाल  , राकेश काला , दिनेश शर्मा , गौरव त्रिपाठी , कार्तिक बंसल , विनीत नगपाल ,आशा रावत , गीतांजलि नेगी , सुमन सकलानी , शशि नेगी , विक्रम श्रीवास्तव,बबीता पाल सहित अपना परिवार के सैकडो लोग मौजूद रहे । संदीप उनियाल ने अपना परिवार के विषय में बिस्तृत रूप से बताया  की अपना परिवार संस्था स्वास्थ के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में पर्यावरण सहित आम जन से जुड़े बिषयों पर कार्य कर रही है ।कार्यक्रम का संचालन संदीप उनियाल के साथ राकेश काला और दिनेश शर्मा ने की ।कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों के साथ पीयूष निगम , संदीप अग्रवाल ,संजीव वर्मा सहित कई लोगो ने दिल को छूने वाली प्रस्तुति दी ।
Read more »
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ