जन गण मन’ की मधुर धुन गूंजते ही देशभक्ति के रंग में रंगा संस्थान

item-thumbnail

दीपक श्रीवास्तव 
जन गण मन’ की मधुर धुन गूंजते ही देशभक्ति के रंग में रंगा संस्थान
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (पीआईआईटी) में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि कुमाऊं गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर बीएस राजपूत ने परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का नेतृत्व किया। राष्ट्रीय गौरव व उल्लास के वातावरण में झंडा फहराते ही संस्थान परिसर में राष्ट्रगान ‘जन गण मन…’ की मधुर धुन गूंजी और चेयरमैन प्रोफसर (डॉ.) भरत सिंह, विशिष्ट अतिथि व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन और संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके शाक्य ने पूरी निष्ठा के साथ तिरंगे को सलामी दी, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।
कान्फ्रेंस हाल में मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया। डॉ. भरत सिंह ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प दोहराया। उन्होंने संविधान को ‘राष्ट्र प्रथम’ का दस्तावेज बताते हुए कहा कि यह देश का सर्वोच्च मार्गदर्शक है। संकट के समय देश का सबसे बड़ा संबल है। यह हमारे संकल्पों को आगे बढ़ाने में मददगार होगा।
विशिष्ट अतिथि डॉ. जितेन्द्र बच्चन ने भीमराव आंबेडकर और क्रांतिकारियों के सिरमौर नेताजी सुभाष चंद्र बोस समेत देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले भारत के महान सपूतों की स्मृतियों को नमन करते हुए देश के संविधान को समष्टि के भाव के साथ जोड़ने की प्रेरणा देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इन 76 वर्षों की लंबी यात्रा में देश के संविधान ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं। इसके बावजूद ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्पों के अनुरूप प्रत्येक भारतवासी के गौरव, भारत की एकात्मता और अखंडता के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए देश आगे बढ़ रहा है।
संस्थान की प्रमुख मिथलेश सिंह और जागेश सिंह मैम ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत कर नवउर्जा का संचार किया। लक्ष्मी प्रिया ने स्वरचित कविता सुनाकर देशभक्ति, संविधान, अनुशासन, समर्पण व साहस का संदेश दिया, तो अंकिता ने देश के शहीदों पर आधारित गीत गाकर सभी को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्य, अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा पत्रकार, समाजसेवी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Read more »

चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करती है शिक्षा : जितेन्द्र बच्चन*

item-thumbnail

विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करती है शिक्षा : जितेन्द्र बच्चन
गौतमबुद्ध नगर। पीआईआईटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया। नए सत्र के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ‘भारत गौरव’ डॉ. जितेन्द्र बच्चन ने कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में तमाम चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करती है। यदि हम सकारात्मक सोच, संस्कार और संस्कृति को तरजीह देंगे तो भविष्य उज्जवल होगा। शिक्षा को महज एक डिग्री धारक बनने के लिए नहीं, बल्कि देश और समाज के विकास का मिशन बनाइए।
नॉलेज पार्क स्थित पीआईआईटी कालेज में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हायर एजुकेशन परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं कुमायूं- गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) बी. एस. राजपूत और पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह रहे। इनके साथ मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन और वरिष्ठ भाजपा नेता व उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा के सदस्य नरेश राणा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह ने नए सत्र के छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने के लिए समर्पण और अनुशासन बेहद जरूरी है। कड़ी मेहनत और पक्का इरादा करना होगा। यही वे दोनों आधार हैं जो जीवन तथा करियर की सफलता का रास्ता प्रशस्त करते हैं। इससे पहले संस्थान के चेयरमैन ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही अभिभावकों के प्रति भी आभार जताया है।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर बी. एस. राजपूत ने जहां विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पीआईआईटी कॉलेज की सराहना की, वहीं मेरठ से आए भाजपा नेता नरेश राणा ने बच्चों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आपने एक अच्छी संस्था का चुनाव किया है। निश्चित ही आप सभी का भविष्य उज्जवल होगा।
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की रोचक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके शाक्य ने अतिथियों एवं नव प्रवेशित विद्यार्थीयों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच संचालन प्रोफेसर बीएस रावत अधिवक्ता ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के डीन विश्वजीत वर्मा, डिप्टी डायरेक्टर सपना आर्य, देव मित्रा सान्याल, डॉ अंजूम आरा, मिथिलेश मैडम, जागेश मैडम, सभी शिक्षक एवं संस्थान के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Read more »

पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए जितेन्द्र बच्चन सम्मानित

item-thumbnail

विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए जितेन्द्र बच्चन सम्मानित

नोएडा। वरिष्ठ पत्रकार डॉ जितेन्द्र बच्चन को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नोएडा में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सेक्टर 34 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित ओडिशा के महापर्व ‘नुआखाई’ के भव्य महोत्सव में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व डीजीपी आईपीएस डॉ. संजीब कुमार पटजोशी द्वारा प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि डॉ जितेन्द्र बच्चन विगत 36 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हैं। कई समाचार पत्र-पत्रिकाओं में वरिष्ठ पदों पर रहे हैं। राजनीति, अपराध और समसामयिक विषयों पर निरन्तर लेखन कर रहे हैं। डॉ. बच्चन ने ओडिशा के तिहार परिवार एवं डीजीपी डॉ. पटजोशी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि श्रेष्ठ को चुनना और फिर उन्हें मंच पर लाकर सम्मान देना बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह सम्मान पत्रकारिता के सिद्धांत का पालन करते हुए बिना किसी भय या पक्षपात के अपने कर्तव्यों को और प्रभावी ढंग से निर्वाह करने के लिए हमें प्रोत्साहित करेगा। हमारी सदैव कोशिश होगी कि हम अन्याय, अपराध और भ्रष्टाचार के विरोध में बेहतरीन कर सकें।
कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि पीआईआईटी के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह, नासा से सम्मानित टेक्नोलॉजी इनोवेटर समीर पांडा, एम्स के प्रोफेसर डॉ. संजीब कुमार भोई और विशिष्ट अतिथि भारत गौरव डॉ. जितेन्द्र बच्चन, अतिथि अमिया रथ, मनोज कटवारिया, डीके सेनापति, पंकज वर्मा, बिनय प्रधान, अधिवक्ता प्रभाकर मेहर और मुकेश भारद्वाज रहे। इस अवसर पर तिहार परिवार नोएडा के अध्यक्ष खीर मोहन अदाबर, आल इण्डिया कायस्थ काउंसिल के गाजियाबाद अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती रेनू, तिहार परिवार सदस्य बिजया, बिक्रम, प्राची, नमिता, अनीता अमित, आशीष, राजेश, लक्ष्मी नारायण, हिमांशु, शिव शंकर, बिदू, जया, किरन, बसंत, सुशील, समीक्षा, उर्मिला, रवि नारायण, सरोज आदि उपस्थित रहे।
Read more »
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ