पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन

item-thumbnail

दीपक श्रीवास्तव 
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन
कानपुर।कांग्रेस के कद्दावर नेता, पूर्व कोयला मंत्री और तीन बार कानपुर के सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है। 81 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे जायसवाल की तबीयत शुक्रवार सुबह अचानक ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कानपुर कार्डियोलॉजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कानपुर की राजनीति का एक बड़ा नाम, 81 वर्षीय जायसवाल काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। राजनीतिक जीवन में उनका कद हमेशा ऊँचा रहा। वे न केवल कानपुर के तीन बार सांसद रहे, बल्कि मनमोहन सिंह सरकार में गृह राज्य मंत्री और कोयला मंत्री जैसे अहम पदों पर भी रहे।
श्रीप्रकाश जायसवाल ने 1989 में कानपुर के मेयर के रूप में राजनीतिक सफर की शुरुआत की।
इसके बाद 1999, 2004 और 2009—तीन बार लगातार कानपुर से लोकसभा चुनाव जीता।
लेकिन 2014 और 2019 में उन्हें भाजपा उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा।
केंद्रीय राजनीति में भी उनकी भूमिका बेहद अहम रही।
वर्ष 2004 में वे गृह राज्य मंत्री बने और इसके बाद 2009 में मनमोहन सिंह सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें केंद्रीय कोयला मंत्री बनाया गया।
कानपुर की राजनीति ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में श्रीप्रकाश जायसवाल एक सादगीपूर्ण और प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।
Read more »

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समन्वयन बैठक संपन्न

item-thumbnail
दीपक श्रीवास्तव 
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समन्वयन बैठक संपन्न 
कानपुर,यु• सी• मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गणेश नगर, रावतपुर, कानपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कानपुर महानगर की नव नियुक्त कार्यकारिणी की समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।, जिसमें महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चित्रांश डॉ• रोहित सक्सेना, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चित्रांश संतोष निगम,प्रदेश मीडिया संयोजक दीपिका श्रीवास्तव, एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश श्रीवास्तव ने  दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया।
उसके उपरांत श्री प्रभु चित्रगुप्त भगवान का पूजन एवं आरती के बाद समन्वय बैठक आरंभ हुई।
कानपुर जिलाध्यक्ष चित्रांश  रिपुसूदन निगम ने आए हुए अतिथियों का पटका एवं एक-एक पौधा देकर सम्मान किया. 
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ• रोहित सक्सेना ने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि संगठन वही सफल होते जिसके सदस्य अनुशासन और नियम का पालन करते हैं,  कार्यकारी अध्यक्ष चित्रांश संतोष निगम ने संगठन की स्थापना एवं कार्य पद्धति के बारे में जानकारी दी, उपाध्यक्ष गिरीश श्रीवास्तव ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।उप्र मीडिया प्रभारी चित्रांशी दीपिका श्रीवास्तव ने संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि संगठन का उद्देश्य कायस्थ समाज को एक छत के नीचे लाना, निर्धन एवं पिछड़े कायस्थ समाज के व्यक्ति की शिक्षा एवं रोजगार के द्वारा मदद करना आदि मुख्य कार्य हैं। 
कानपुर नगर की मुख्य कार्यकारिणी इस प्रकार है कानपुर महानगर जिलाध्यक्ष*_चित्रांश रिपुसूदन निगम
 *महामंत्री*_चित्रांश हेमेंद्र श्रीवास्तव,
*वरिष्ठ उपाध्यक्ष*
चित्रांश अजय श्रीवास्तव,
 *संगठन मंत्री*
चित्रांश हर्षवर्धन माथुर,
 *कोषाध्यक्ष*
 चित्रांश किशोर सक्सेना,
*जिला उपाध्यक्ष*
चित्रांश अनुराग श्रीवास्तव,
चित्रांशी लवली सक्सेना,
 चित्रांश डॉ• नमन सक्सेना,
चित्रांश राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव,
चित्रांश भानु निगम
चित्रांश जयदीप निगम
चित्रांशी श्रीमती शशि निगम
चित्रांशी दीपा सक्सेना चित्रांशी सरिता श्रीवास्तव
*कार्यकारिणी सदस्य*
 चित्रांश सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,
चित्रांश आलोक सक्सेना,
चित्रांश अंजनी कुमार निगम,
चित्रांश डॉ• राम कुमार निगम,
चित्रांश विष्णु सहाय प्रधान,
*महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष*_चित्रांशी जोयत्सना निगम 
*महिला प्रकोष्ठ महामंत्री* _चित्रांशी अनुराधा श्रीवास्तव
*पूर्व जोन अध्यक्ष*_चित्रांश ज्ञानेंद्र निगम 
*पश्चिमी जोन अध्यक्ष*_ चित्रांश राजन सिन्हा 
*उत्तर जोन अध्यक्ष*_ चित्रांश सुनील श्रीवास्तव
*दक्षिण जोन अध्यक्ष*_चित्रांश प्रमोद निगम
*अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ*_चित्रांश शोभित श्रीवास्तव
*उत्तर जोन_महामंत्री* _चित्राश दिवाकर निगम 
*दक्षिण जोन_ महामंत्री*_चित्रांश सुभाष चंद्र श्रीवास्तव
*जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ*_ चित्रांश दीपक श्रीवास्तव 
*अध्यक्ष पश्चिम जोन_*
चित्रांश राजन सिन्हा
*अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ*_चित्रांश डॉ• दीपक कुमार श्रीवास्तव
*महामंत्री चिकित्सा प्रकोष्ठ*_चित्रांश डॉक्टर मनीष निगम
*उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ*_चित्रांशी डॉ•राशि निगम ,
*संयोजक विवाह एवं रोजगार प्रकोष्ठ*_ चित्रांश दीपक श्रीवास्तव,
*संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ*_चित्रांश मुकेश श्रीवास्तव,
*अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ*_चित्रांश राजीव सक्सेना,
*अध्यक्ष क्रीडा प्रकोष्ठ*_चित्रांश ओम स्वरूप श्रीवास्तव।बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कानपुर महानगर चित्रांश ओ पी निगम के साथ कानपुर महानगर के बहुत से सम्मानित चित्रांश बंधुओ की  गरिमामय उपस्थित थी।
Read more »

एकेटीयू के चौथे चरण की काउंसलिंग में सीटें हुई आवंटित


विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

एकेटीयू के चौथे चरण की काउंसलिंग में सीटें हुई आवंटित

लखनऊ/ डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज के जेईइ्र मेंस के तहत बीटेक, नाटा, सी यू ई टी यू जी, पी जी के एम बी ए, एम सी ए में प्रवेश के लिए माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन में चौथे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया में शुक्रवार को जेईई मेंस के तहत बीटेक में 20999 सीट आवंटित की गयी। जबकि 20898 ने फीस जमा की। वही बी आर्क में 118 सीट आवंटित हुई। सी यू ई टी यू जी  में 2528 जबकि एम बी ए व एम सी ए में 1876 सीट आवंटित की गई।  समन्वयक प्रो0 अरूण कुमार तिवारी ने बताया कि तीसरे राउंड की काउंसलिंग जारी है।


परीक्षा पांच अक्टूबर से

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2022-23 के विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल ऐसे छात्र जिनका पहले के सत्र में परीक्षा परिणाम अपूर्ण या अभी तक घोषित नहीं हुआ है उनके लिए परीक्षा समिति में लिये गये निर्णय के अनुसार परीक्षा आयोजित करने के लिए परीक्षा कार्यक्रम और परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गयी है। यह लिखित परीक्षा पांच से 14 अक्टूबर तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए जल्द ही प्रवेश पत्र आदि जारी किया जाएगा।
Read more »
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ