Break News

Sticky Grid(5)

Latest News

World News{#d70f81}

Utter Pradesh{#32bba6}

Health{#1BAEE0}

LATEST POSTS

सोने के रथ पर सवार होकर निकलेंगी मां दुर्गा, गीतांजलि संस्था निकालेगी शोभायात्रा

item-thumbnail

दीपक श्रीवास्तव 

सोने के रथ पर सवार होकर निकलेंगी मां दुर्गा, गीतांजलि संस्था निकालेगी शोभायात्रा

स्वर्ण जयंती उत्सव के अवसर पर फाइन गोल्ड 999.9 से बने रथ पर विराजेंगी मां भगवती

जौनपुर। नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं पारिवारिक संस्था गीतांजलि इस बार शारदीय नवरात्र के अवसर पर अपने स्वर्ण जयंती उत्सव को विशेष रूप से मनाने जा रही है। विजयदशमी के दिन संस्था की ओर से मां भगवती की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें मां दुर्गा फाइन गोल्ड 999.9 से बने स्वर्ण रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगी।

गीतांजलि परिवार अपनी आकर्षक सजावट और भव्य शोभायात्रा के लिए जाना जाता है। प्रत्येक वर्ष शोभायात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु रातभर जागकर शोभास्थल से लेकर विसर्जन घाट तक मौजूद रहते हैं। इस बार स्वर्ण जयंती उत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा को और विशेष बनाने के लिए संस्था ने मां भगवती को स्वर्ण रथ पर विराजमान कर निकालने का निर्णय लिया है।

संस्था अपने 54 वर्ष पूरे कर चुकी है और इस वर्ष शारदीय नवरात्र को स्वर्ण जयंती उत्सव के रूप में मना रही है। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। स्वर्ण रथ पर विराजमान मां भगवती की शोभायात्रा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहने की उम्मीद है।

इस संबंध में गीतांजलि संस्था के संरक्षक मंडल और अध्यक्ष नीरज शाह ने जानकारी दी।

Read more »

ढालगर टोला में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के दर्शन कर रहे श्रद्धालु

item-thumbnail
दीपक श्रीवास्तव 
ढालगर टोला में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के दर्शन कर रहे श्रद्धालु
श्री सरस्वती बाल ज्ञान संस्था की आकर्षक झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, 1998 में हुई थी स्थापना

जौनपुर, 18 अक्टूबर । शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित कर आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। विभिन्न पूजा पंडालों में मां के नौ स्वरूपों का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में नगर के ढालगर टोला स्थित श्री सरस्वती बाल ज्ञान संस्था की ओर से सजाई गई मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां मां के नौ स्वरूपों को प्रदर्शित किया गया है।
वर्ष 1998 में स्थापित श्री सरस्वती बाल ज्ञान संस्था कई वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन करती आ रही है। संस्था को श्री दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से विभिन्न अवसरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। संस्था के पदाधिकारी हर वर्ष कुछ नया और बेहतर करने का प्रयास करते हैं। धार्मिक आयोजन के साथ आकर्षक झांकियों और शोभायात्रा में संस्था की सक्रिय भागीदारी रही है।
संस्था के संस्थापक सदस्यों में अमरदीप दुबे, रामकृपाल जायसवाल, मनीष राय, राजकुमार जायसवाल और राजमन यादव शामिल हैं। वर्तमान में अभिषेक सोनी अध्यक्ष, प्रिंस तनेजा महामंत्री, सुखदेव गोस्वामी उपाध्यक्ष, प्रियांशु जायसवाल कोषाध्यक्ष और हर्षित जायसवाल विसर्जन प्रभारी हैं।

संस्था ने शोभायात्रा और झांकी के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2008 और 2010 में शोभायात्रा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2023 में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर शोभायात्रा में प्रथम और झांकी में द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, वर्ष 2025 में शोभायात्रा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

नवरात्र के अवसर पर संस्था की ओर से सजाई गई मां दुर्गा की प्रतिमा और नौ स्वरूपों की झांकी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण बनी हुई है।

Read more »

श्रीराम कथा और कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक, 20 अक्टूबर को निकलेगी शोभायात्रा

item-thumbnail
दीपक श्रीवास्तव 
श्रीराम कथा और कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक, 20 अक्टूबर को निकलेगी शोभायात्रा
ज्ञानप्रकाश सिंह ने जनपदवासियों से श्रीराम कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की

जौनपुर, 18 अक्टूबर । बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में 21 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा और 20 अक्टूबर को प्रस्तावित भव्य कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को उत्सव मोटल के बैंक्वेट हॉल में श्रीराम कथा संचालन समिति की समन्वय बैठक हुई। इसमें आयोजन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और कलश यात्रा के मार्ग पर विस्तार से चर्चा की गई।
सेवा भारती, जौनपुर, काशी प्रांत के तत्वावधान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने की। बैठक में आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच दायित्वों का विभाजन किया गया। साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। उपस्थित सदस्यों ने आपसी समन्वय और सामूहिक सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

मुख्य आयोजक भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा और भव्य कलश यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के समन्वित प्रयास से कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से श्रीराम कथा में सहभागी बनकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की।

उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 21 से 29 अक्टूबर तक बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में आचार्य शांतनु जी महाराज के श्रीमुख से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का वाचन होगा।

बैठक का संचालन सेवा भारती के विभाग प्रमुख डॉ. तेज सिंह ने किया। इस अवसर पर सेवा भारती के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, ब्रम्हेश शुक्ल, विमल सिंह, सुरेश सिंह, डॉ. संजय पाण्डेय, जयेश सिंह, प्रदीप सिंह रिंकू, बबलू दूबे, मिंटू पाठक, मयंक नारायण, नारायण चौरसिया, विनय सिंह, आनंद सिंह, मनोज शुक्ल, जेपी श्रीवास्तव, ऋचा सिंह, मीना यादव, रिंकी श्रीवास्तव, राखी सिंह, नमिता सिंह, रूबी मिश्रा, नेहा सिंह, रेखा त्रिपाठी, उर्वशी सिंह, रेनू पाठक, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. अंजना सिंह, रूपम शुक्ला, निशि सोनकर, रजनी साहू, मीरा अग्रहरी, मिलन श्रीवास्तव और प्रांजल पटेल सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read more »

सम्पूर्ण समाधान दिवस की बैठक में सी आर ओ ने सुनी लोगों फरियाद

item-thumbnail
दीपक श्रीवास्तव 
सम्पूर्ण समाधान दिवस की बैठक में सी आर ओ ने सुनी लोगों फरियाद
मातहतों को दिया समय से प्रार्थनापत्रों के निस्तारण करने का निर्देश

जौनपुर। केराकत तहसील अंतर्गत मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट ने केराकत तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की बैठक  में मातहतों को निर्देश दिया कि सभी प्रार्थनापत्रों का निस्तारण  समय से  गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित  करें। उन्होनें कहा कि किसी तरह की उदासीनता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसअवसर पर पड़े 78 प्रार्थनापत्रों में से 14  का निस्तारण कर दिया गया। शेष  64 प्रार्थनापत्रों को संबंधित  अधिकारियों को यथाशीघ्र निस्तारण  करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह,सी ओ केराकत गिरेन्द्र सिंह,तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Read more »

सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर समेत तीन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

item-thumbnail

दीपक श्रीवास्तव 

सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर समेत तीन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट


आचार संहिता और कोविड गाइडलाइंस उल्लंघन के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने खारिज की पेशी से छूट की अर्जी


जौनपुर, 17 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 गाइडलाइंस के उल्लंघन के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने शनिवार को सख्त रुख अपनाया। अदालत ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश के बावजूद अनुपस्थित रहने पर सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर समेत तीन आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया। आरोपितों की ओर से पेशी से छूट और सुनवाई स्थगित करने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र को अदालत ने खारिज कर दिया।

मामले के अनुसार, 17 फरवरी 2022 को मछलीशहर थाने में तत्कालीन सपा प्रत्याशी डॉ. रागिनी सोनकर, सरवर राईन, मोहम्मद मुस्ताक, राजेश यादव, कैलाश सोनकर और 100 से 125 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि चुनाव के दौरान समर्थकों के साथ वाहन और पैदल जुलूस निकालकर आवागमन बाधित किया गया। पुलिस के मुताबिक, जुलूस में झंडे और बैनर लहराए जा रहे थे। समझाने के बावजूद निर्वाचन आयोग के निर्देशों और कोविड नियमों का उल्लंघन किया गया।

पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद मामला आरोपितों के बयान दर्ज करने के लिए नियत किया गया। पिछली तारीख पर अदालत ने सभी आरोपितों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

शनिवार को सुनवाई के दौरान सरवर राईन और मोहम्मद मुस्ताक अदालत में उपस्थित हुए, जबकि डॉ. रागिनी सोनकर समेत तीन आरोपित अनुपस्थित रहे। डॉ. रागिनी सोनकर और कैलाश सोनकर की ओर से पेशी से छूट की अर्जी दी गई। इसमें विधानसभा की बैठक के सिलसिले में लखनऊ जाने के कारण अदालत में उपस्थित नहीं हो पाने का हवाला दिया गया। अदालत ने अर्जी स्वीकार नहीं की और अनुपस्थित तीन आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।वही इस मामले में विधायक  डॉक्टर रागिनी सोनकर में बताया कि सिर्फ गुमराह करने के लिए यह खबर चलाई जा रही है 2022 का मामला है इस मामले में हमारे अधिवक्ता लगातार तारीखों पर उपस्थित होकर कार्रवाई कर रहे हैं अगली तारीख 22 अक्टूबर को है इस मामले में मैं अपने अधिवक्ता से बात कर रही हूं यह सब खबर भ्रामक फैलाई जा रही है।


Read more »

बदलापुर तहसील में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

item-thumbnail
दीपक श्रीवास्तव 
बदलापुर तहसील में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने की मांग को लेकर बदलापुर तहसील में शिवकुमार मिश्र एडवोकेट सिविल कोर्ट जौनपुर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया हस्ताक्षर करने के बाद तहसील बार के अध्यक्ष और तमाम अधिवक्ता के साथ उपजिलाधिकारी के माध्यम से  राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया और प्रदेश सरकार से मांग किया गया कि सुरक्षा विधेयक को शीघ्र विधानसभा व विधानपरिषद में प्रस्तुत कर चर्चा कराकर पारित कराया जाए और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए।
शिवकुमार मिश्र एडवोकेट सिविल कोर्ट जौनपुर ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में प्रभावी कानूनी संरक्षण आवश्यक है। यह मांग शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। और बहुत जल्द ही जौनपुर से लखनऊ विधानसभा तक शांतिपूर्ण अधिवक्ताओं की यात्रा निकाला जायेगा उन्होंने अधिवक्ताओं से इस महत्वपूर्ण मांग के समर्थन में एकजुट रहने की अपील की।राघवेन्द्र त्रिपाठी, उपेन्द्र त्रिपाठी विजयप्रकाश मिश्र, शार्दूल सम्राट तमाम अधिववगण उपस्थित रहें।
Read more »

गरबा-डांडिया महोत्सव में पारंपरिक परिधानों में झूमे लोग

item-thumbnail

दीपक श्रीवास्तव 

गरबा-डांडिया महोत्सव में पारंपरिक परिधानों में झूमे लोग

अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट और तेज डायग्नोस्टिक सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन



जौनपुर, 17 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट और तेज डायग्नोस्टिक सेंटर (एसआरएस हॉस्पिटल) के संयुक्त तत्वावधान में नईगंज तिराहा स्थित तेज डायग्नोस्टिक सेंटर परिसर में गरबा-डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल की महिला कर्मचारियों, ट्रस्ट की सदस्यों और किन्नर समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की आरती और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान मां शक्ति की आराधना कर सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। रंग-बिरंगे पारंपरिक गुजराती और राजस्थानी परिधानों में सजी महिलाओं ने गुजराती लोकगीतों की धुन पर गरबा और डांडिया प्रस्तुत किया। डांडिया की खनक और संगीत से परिसर उत्सवी रंग में रंग गया।

महोत्सव के माध्यम से सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक एकता और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी दिया गया। तेज डायग्नोस्टिक सेंटर एवं एसआरएस हॉस्पिटल की अधिष्ठात्री बबीता सिंह, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुष्मिता सिंह और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय सिंह ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया। ट्रस्ट के सदस्यों ने भी समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को अलग-अलग श्रेणियों में आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार समाजसेवा समिति की अध्यक्ष मीरा अग्रहरि और क्षमा सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले ट्रस्ट सदस्यों, चिकित्सा कर्मियों और अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read more »
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ