प्रयागराज में ट्रांसफार्मर फुंकने पर चार अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

दीपक श्रीवास्तव 
प्रयागराज में ट्रांसफार्मर फुंकने पर चार अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
प्रयागराज के जोन प्रथम में तीन माह में 41 ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले में लखनऊ डिस्काम ने रिपोर्ट मांगी है। सात डिवीजनों में से चार अधिशासी अभियंताओं 

चार अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस, तीन पर मेहरबानी
-तीन माह में 41 ट्रांसफार्मर फुंकने का मामला

लखनऊ स्थित डिस्काम से मांगी गई रिपोर्ट

प्रयागराज : जिले के जोन प्रथम में तीन माह के भीतर 41 ट्रांसफार्मर फुंकने का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। डिस्काम से इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। ट्रांसफार्मर किन कारणों से फुंके, इस बारे में जानकारी देने को कहा गया है। एक तरफ तो यह चल रहा है और दूसरी तरफ जोन प्रथम के सात डिवीजन के चार अधिशासी अभियंताओं को ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन से कोई जवाब तलब नहीं हुआ है, जबकि इन तीन डिवीजन में भी ट्रांसफार्मर जले।
जोन प्रथम में सात डिवीजन हैं। इसमें रामबाग, टैगोर टाउन, नैनी, कल्याणी देवी, करैलाबाग, बमरौली व म्योहाल शामिल हैं। पिछले वर्ष अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर में जोन प्रथम में 41 ट्रांसफार्मर फुंके। इसमें 10, 250, 400, 630 केवीए के ट्रांसफार्मर शामिल थे। वर्कशाप से जो आंकड़े सामने आए, उसमें टैगोर टाउन में 11, रामबाग में छह, म्योहाल में छह, बमरौली में पांच, कल्याणी देवी में पांच, नैनी में चार व करैलाबाग में चार ट्रांसफार्मर जले थे। मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने इसे गंभीरता से लिया और कारण बताओ नोटिस जारी किया। लेकिन, इसमें सिर्फ चार ही अधिशासी अभियंताओं को यह नोटिस दिया गया, जबकि तीन पर मेहरबानी कर दी गई। तीनों डिवीजन में भी ट्रांसफार्मर जले थे। इसी बीच लखनऊ स्थित डिस्काम से फुंके हुए ट्रांसफार्मरों को लेकर पत्र भेजा गया।
ऐसे तो गर्मी में होगा बिजली संकट
गर्मी में ही लोड बढ़ता है, जबकि सर्दी में 41 ट्रांसफार्मर फुंक गए। निश्चित तौर पर विभाग के उच्चाधिकारी भी इसे लेकर परेशान हैं कि किन वजहों से इतनी बड़ी संख्या में सर्दी के समय ट्रांसफार्मर जले। वहीं, लोगों का कहना है कि जब सर्दी में ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला नहीं थम रहा है तो गर्मी में क्या होगा, जब लोड अत्याधिक रहेगा।
लोकनाथ में दिनभर गुल रही बिजली
 प्रयागराज : लोकनाथ क्षेत्र में शनिवार को दिनभर बिजली गुल रही। लोगों ने मो. अली पार्क उपकेंद्र पर फोन किया तो कभी बताया गया कि नई केबल लग रही है तो कभी कहा गया कि तकनीकी खराबी के चलते गड़बड़ी आई है। देखते-देखते सुबह दस से शाम के छह बज गए और बिजली नहीं आई। इससे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ। व्यवसायी दिनेश सिंह, मो. अकरम शगुन, सुशांत केसरवानी का कहना है कि लोकनाथ क्षेत्र में हजारों दुकानें हैं। शहर का मुख्य बाजार है, लेकिन अक्सर यहां बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई रहती है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ