जस्टिस यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाईकोर्ट में आना हमारे लिए काला दिवस जैसा है:अनिल तिवारी

नाग सुंदरम श्रीवास्तव 
जस्टिस यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाईकोर्ट में आना हमारे लिए काला दिवस जैसा है:अनिल तिवारी 

प्रयागराज:जस्टिस यशवंत वर्मा के इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर होने के बाद देर रात हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की आपात बैठक हुई है। बैठक के बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि जस्टिस यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाईकोर्ट में आना हमारे लिए काला दिवस जैसा है। उन्होंने कहा कि आज कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि जस्टिस यशवंत वर्मा के शपथग्रहण से बार एसोसिएशन पूरी तरह से बायकॉट करेगा।साथ ही जस्टिस यशवंत वर्मा को न्यायिक कार्यभार न सौंपने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का उन्होंने आभार भी जताया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि वादकारियों की समस्याओं को देखते हुए एफिडेविट सेंटर शनिवार से खोले जाने का फैसला हम सबने लिया है। वहीं वकीलों की स्ट्राइक के मुद्दे पर हाईकोर्ट के लाइब्रेरी हॉल में शनिवार शाम 4 बजे बैठक बुलाई गई है। जिसमें हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ही हाईकोर्ट के सभी सीनियर वकीलों को भी बुलाया गया है। जिसमें सामूहिक रूप से सभी सुझाव लेकर आगे की रणनीति बनेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ