श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने मनाया 48वां स्थापना दिवससंगठन की मजबूती में आपसी सहमति, सम्मान, समर्पण और त्याग जरूरी : संरक्षक मंडल

दीपक श्रीवास्तव 
श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने मनाया 48वां स्थापना दिवस
संगठन की मजबूती में आपसी सहमति, सम्मान, समर्पण और त्याग जरूरी : संरक्षक मंडल

जौनपुर, 02 अक्टूबर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 48वां स्थापना दिवस शुक्रवार को विसर्जन घाट स्थित महासमिति के केंद्रीय कार्यालय नवदुर्गा मंदिर परिसर में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में महासमिति की स्थापना से लेकर वर्तमान स्वरूप तक के सफर और संगठन की मजबूती में पदाधिकारियों एवं सदस्यों के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
संरक्षक मंडल के सदस्य निखिलेश  सिंह, विंध्याचल सिंह और संतोष सिंह ने महासमिति की स्थापना से लेकर अब तक किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। संरक्षक निखिलेश सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी सहमति, एक-दूसरे का सम्मान, समर्पण और त्याग की भावना जरूरी है। उन्होंने कहा कि महासमिति ने समय-समय पर जिला प्रशासन से संवाद करते हुए दुर्गा पूजा से जुड़े संगठनों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य किया है। इसी एकजुटता के कारण महासमिति आज इस मुकाम तक पहुंची है।
उन्होंने वर्तमान अध्यक्ष मनीष देव और महासचिव मनीष गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि संरक्षक मंडल के मार्गदर्शन और प्रबंध कार्यकारिणी के सहयोग से महासमिति अपने 50वें स्वर्ण जयंती वर्ष की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम से पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद संरक्षक मंडल एवं विशिष्ट  सदस्यगण को अध्यक्ष मनीष देव और महासचिव मनीष गुप्ता ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। 2026 के लिए नव चयनित पदाधिकारियों को संरक्षक विनोद जायसवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।
महासचिव मनीष गुप्ता ने बताया की श्री दुर्गा पूजा महासमिति का भव्य 47वां पुरस्कार वितरण समारोह 04 अक्टूबर 2026 रविवार को होटल रिवर व्यू के सभागार में दिन में 12:00 से आयोजित है। जिसमें सभी रजिस्टर्ड दुर्गा पूजन समितियां सादर आमंत्रित हैं।
इस अवसर पर चंद्र प्रताप सोनी,राधेकृष्ण ओझा, शशांक सिंह, रानू, मोतीलाल यादव, विजय सिंह बागी, राकेश श्रीवास्तव, विवेक सिंह, आशीष गुप्ता, अवनिन्द्र तिवारी, विनय बरौतिया, दीपक श्रीवास्तव, विनोद यादव, राम प्रकाश यादव, महेश जायसवाल, रत्नेश सिंह, ज्ञानेंद्र दुबे, राजन अग्रहरि, रवि शर्मा, विष्णु गुप्ता, अमित श्रीवास्तव प्रिंस तनेजा, आशीष रावत, सर्वेश यादव,रोहित श्रीवास्तव महेंद्र अग्रहरि, सहित महासमिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में कोषाध्यक्ष संजय कुमार विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ‘दीपक’ एंव अभिषेक अग्रहरि ने संयुक्त रूप प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ