जौनपुर हाईवे पर बैंक मैनेजर की कार में गोली मारकर की आत्महत्या, कार से सुसाइड नोट बरामद

दीपक श्रीवास्तव 
जौनपुर हाईवे पर बैंक मैनेजर की कार में गोली मारकर की आत्महत्या, कार से सुसाइड नोट बरामद
लखनऊ निवासी बैंक मैनेजर की कार डिवाइडर से टकराई, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर, 25 सितंबर। यूपी के जौनपुर में बक्शा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर द्वारिका होटल के सामने गुरुवार रात एक बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने कार से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। मामले की जांच की जा रही है।
मृतक की पहचान दुर्गेश श्रीवास्तव (35) पुत्र अवधेश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वह लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित कुर्सी रोड के किरन इनक्लेव के निवासी थे और जौनपुर में क्षेत्रीय बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वह जौनपुर में वन विहार के पास रह रहे थे।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि दुर्गेश श्रीवास्तव अपनी टाटा सिएरा कार (यूपी32 एसए4239) से बदलापुर की ओर से जौनपुर जा रहे थे। रात करीब 8:30 बजे बक्शा थाना क्षेत्र में हाईवे के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार कार से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ