दीपक श्रीवास्तव
दंगा भड़काने, सरकारी कार्य में बाधा और जानलेवा हमले के आरोप में आठ गिरफ्तार
लाइन बाजार पुलिस ने वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
जौनपुर, 12 सितंबर । अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लाइन बाजार पुलिस ने दंगा भड़काने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना लाइन बाजार में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 379/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। विवेचना के दौरान बढ़ोत्तरी धारा 3(5) बीएनएस भी लगाई गई है। इसी मामले में पुलिस ने आठ वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों में सौरभ यादव निवासी रसैना, राहुल यादव निवासी तिवारीपुर, प्रियांशु यादव निवासी कुद्दूपुर श्रीनगर, पतिराम यादव निवासी कुद्दूपुर, प्रवीण कुमार सिंह उर्फ शनि सिंह निवासी कादीपुर, लल्लन सोनकर निवासी रंजीतपुर, अमित मौर्या उर्फ नाटे निवासी पचोखर और हरेराम यादव निवासी रंजीतपुर शामिल हैं। सभी थाना लाइन बाजार क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें