श्री दुर्गा पूजा महासमिति की 26वीं चयन प्रक्रिया संपन्न, मनीष देव अध्यक्ष और मनीष गुप्ता महासचिव चयनित
जौनपुर,16 अगस्त । यूपी के जौनपुर में जनपद की समस्त मां दुर्गा पूजन समितियों की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर की 26वीं चयन प्रक्रिया रविवार को प्रधान कार्यालय नवदुर्गा शिव मंदिर, नखास में संपन्न हुई। अध्यक्ष मनीष देव मंगल की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में संरक्षक मंडल ने मनीष देव मंगल को अध्यक्ष और मनीष गुप्ता को महासचिव पद पर एक वर्ष के लिए पुनः चयनित किया।
आमसभा में दो वर्षीय प्रबंध समिति के कार्यकाल की समाप्ति और उसके भंग होने की पुष्टि की गई। महासमिति की परंपरा के अनुसार यहां चुनाव नहीं होता, बल्कि संरक्षक मंडल द्वारा उपस्थित प्रबंधकारिणी के बीच से अध्यक्ष और महासचिव का चयन किया जाता है। चयन प्रक्रिया में शोभनाथ आर्य, चंद्र प्रताप सोनी, विंध्याचल सिंह, श्रीकांत माहेश्वरी, संतोष सिंह, राधाकृष्ण ओझा और निखिलेश सिंह शामिल रहे।
चयन के बाद विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। संरक्षक मंडल ने आगामी दुर्गा पूजनोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए दिशा-निर्देश दिए। सदस्यों ने कहा कि महासमिति का स्वर्ण जयंती वर्ष निकट है, इसलिए तैयारियां टीमवर्क के साथ की जाएंगी।
बैठक में शशांक सिंह रानू, मोतीलाल यादव, संजय सिंह, अनिल अस्थाना, विनोद यादव, लालचंद निषाद, नीरज सिंह, अनिल साहू, विनय बरौतिया, अतुल सिंह मुन्ना, विवेक सिंह, महेश, गणेश साहू, सुमित उपाध्याय, अमित गुप्ता व विष्णु गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें