दीपक श्रीवास्तव
जौनपुर में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ एक जोड़ा मौके से गिरफ्तार, पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुटी
निजी स्कूल के पास से एक जोड़ा गिरफ्तार, स्थानीय शिकायत पर कार्रवाई
जौनपुर।यूपी के जौनपुर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद में सोमवार करीब 5 बजे पुलिस ने एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एक निजी स्कूल के पास चल रहे इस धंधे से एक जोड़े को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत पर की गई।
यह रैकेट अंजु गिल एकेडमी स्कूल के बगल में स्थित एक मकान के अंदर संचालित हो रहा था। स्थानीय निवासी विजय यादव ने बताया कि उन्होंने छह महीने से इस गतिविधि के बारे में मकान मालिक को जानकारी दी थी।
मकान मालिक द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर विजय यादव ने लाइन बाजार थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया।सोमवार को , लाइन बाजार थानाध्यक्ष और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से मकान पर छापेमारी की। मौके से एक लड़के और एक लड़की को गिरफ्तार किया गया।
विजय यादव ने बताया कि यह धंधा काफी समय से चल रहा था, जिससे इलाके के लोग परेशान थे। घर की बहु-बेटियों का आना-जाना मुश्किल हो गया था। मकान मालिक की निष्क्रियता के कारण पुलिस को सूचना देनी पड़ी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें