दीपक श्रीवास्तव
सिकरारा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
जौनपुर,09 अगस्त । यूपी के जौनपुर स्थित सिकरारा थाना पुलिस ने अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी सतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बथुआवर तिराहे से गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में सिकरारा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
इस संबंध में जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष विश्व नाथ प्रताप सिंह ने बताया कि अभियुक्त सतीश यादव पुत्र पुरुषोत्तम यादव, निवासी ग्राम पाण्डेयपुर, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर, के खिलाफ सिकरारा थाने में गैर इरादतन हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे बथुआवर तिराहे से गिरफ्तार किया।अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 286/26, धारा 105 बीएनएस, थाना सिकरारा में मुकदमा दर्ज है पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें