राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में जोरदार स्वागत, खुली जिप्सी से निकला जुलूस

दीपक श्रीवास्तव 
राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जौनपुर में जोरदार स्वागत, खुली जिप्सी से निकला जुलूस
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बोले सांसद- सब फर्जी बोल रहे हैं।

जौनपुर, 9 अक्टूबर । यूपी  के जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद शुक्रवार को गृह जनपद जौनपुर में प्रथम आगमन पर जगह-जगह स्वागत किया गया। सिंगरामऊ बॉर्डर पर पहुंचते ही भाजपा जिलाध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला बदलापुर पहुंचा, जहां विधायक रमेश मिश्रा और उनके सहयोगियों ने स्वागत किया।

इसके पश्चात सांसद ने परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और काफिले के साथ जौनपुर शहर में प्रवेश किया। शहर में खुली जिप्सी पर सवार सांसद विद्यासागर सोनकर का जुलूस निकाला गया। नगर के पॉलिटेक्निक चौराहे से सुशील मिश्रा  के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जुलूस रूहट्टा ओलंदगंज होते हुए आगे बढ़ा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर तथा बैंड-बाजे के साथ उनका माल्यार्पण कर बुके देकर स्वागत किया। काफिला कोतवाली चौराहे होते हुए पूर्वांचल में आस्था का केंद्र माता शीतला के धाम में पहुंचा जहा सांसद विद्या सागर सोनकर ने शीतला धाम में दर्शन-पूजन के बाद अपने घर के लिय रवाना हुए।
उज्ज्वल हिंदुस्तान से बातचीत करते हुए सांसद विद्यासागर सोनकर ने स्वागत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास के लिए आगे भी बातचीत करनी है और विकास से जुड़े विषयों पर काम किया जाएगा।
वहीं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के सवाल पर सांसद ने कहा, “सब फर्जी बोल रहे हैं।” इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष पुष्पराज सिंह जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति 
वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह अमरावती ग्रुप के चेयरमैन रजनी कांत मिश्रा, डीसीएफ धनंजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मधुकर तिवारी प्रधानचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा सुग्गू आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ