दीपक श्रीवास्तव
जौनपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चार चौकी प्रभारियों का तबादला
जौनपुर, 13 नवंबर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग ने चार चौकी प्रभारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, सिपाह चौकी प्रभारी आलोक त्रिपाठी को सरायपोख्ता चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं राज कॉलेज चौकी प्रभारी सुनील यादव को जफराबाद चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा आशीष पांडेय को सिपाह चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि कस्बा जफराबाद चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह को राज कॉलेज चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें