दीपक श्रीवास्तव
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा-2150 ने की श्रद्धांजलि सभा और आगामी 11 नवम्बर को होने वाले सारे कार्यक्रम निरस्त
जौनपुर आर.के. पैलेस मे स्वर्गीय आर.के. सिन्हा जी के निधन हो जाने पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया तथा आगामी 11 नवंबर को शोभा यात्रा एवं डांडिया का कार्यक्रम स्वर्गीय आर.के. सिन्हा जी के निधन हो जाने के कारण निरस्त किया जाता है। श्रद्धांजलि सभा में सभी लोग आयोजित होकर स्वर्गीय आर.के. सिन्हा जी को श्रद्धांजलि दिये। श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जब पहली बार स्व. आर. के. सिन्हा जी जौनपुर आये थे तो उन्ही के आवास पर आये थे और चित्रगुप्त धर्मशाला के निर्माण के लिए काफी सहयोग भी किया था। राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. आर. के. सिन्हा जी ने ही संगत पंगत की स्थापना की और हमें जौनपुर जिला अध्यक्ष बनाया । प्रदेश महासचिव अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. आर. के. सिन्हा ने कायस्थ समाज के लिए बहुत सारे कार्य किये। प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की स्थापना स्व. आर. के. सिन्हा जी के मार्गदर्शन में हुआ। श्रद्धांजलि सभा मे जिलाध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव, जिला महासचिव सत्य प्रकाश श्रीवास्तव राजू, जिला उपाध्यक्ष नीरज जी कायस्थ, जिला युवाध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव शेखर, युवा महासचिव राहुल श्रीवास्तव मनीष सहित कई लोग उपस्थित रहे। अंत मे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा -2150 के आगामी 11 नवंबर को होने वाले शोभा यात्रा और डांडिया कार्यक्रम को निरस्त करने का फैसला लिया गया। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश श्रीवास्तव (राजू) जिला महासचिव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा -2150, जौनपुर ने किया
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें