दीपक श्रीवास्तव
सम्पूर्ण समाधान दिवस की बैठक में सी आर ओ ने सुनी लोगों फरियाद
मातहतों को दिया समय से प्रार्थनापत्रों के निस्तारण करने का निर्देश
जौनपुर। केराकत तहसील अंतर्गत मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट ने केराकत तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की बैठक में मातहतों को निर्देश दिया कि सभी प्रार्थनापत्रों का निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि किसी तरह की उदासीनता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसअवसर पर पड़े 78 प्रार्थनापत्रों में से 14 का निस्तारण कर दिया गया। शेष 64 प्रार्थनापत्रों को संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह,सी ओ केराकत गिरेन्द्र सिंह,तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें