जौनपुर में श्रीराम कथा की कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा: ज्ञान प्रकाश सिंह

दीपक श्रीवास्तव 

जौनपुर में श्रीराम कथा की कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा: ज्ञान प्रकाश सिंह


20 अक्टूबर को निकलेगी कलश यात्रा, 21 से 29 अक्टूबर तक चलेगी श्रीराम कथा

जौनपुर, 16 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में श्रीराम कथा के आयोजन से पहले 20 अक्टूबर को निकलने वाली कलश एवं शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं श्रीराम कथा के मुख्य आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सेवा भारती के बैनर तले 21 से 29 अक्टूबर तक बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन हनुमानघाट से कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें करीब 10 हजार रामभक्तों के शामिल होने का अनुमान है।

ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि कलश यात्रा को भव्य बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बैठक में यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या, मार्ग निर्धारण और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शहर में कलश यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा का वाचन देश के प्रसिद्ध कथावाचक शांतनु महाराज करेंगे। वह स्वयं शांतनु महाराज के साथ गोरखपुर जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कथा में शामिल होने का निमंत्रण दे चुके हैं।

ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग और समन्वय से जौनपुर के कल्याण के उद्देश्य से श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। सेवा भारती का उद्देश्य श्रीराम कथा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ