बदलापुर तहसील में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

दीपक श्रीवास्तव 
बदलापुर तहसील में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने की मांग को लेकर बदलापुर तहसील में शिवकुमार मिश्र एडवोकेट सिविल कोर्ट जौनपुर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया हस्ताक्षर करने के बाद तहसील बार के अध्यक्ष और तमाम अधिवक्ता के साथ उपजिलाधिकारी के माध्यम से  राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया और प्रदेश सरकार से मांग किया गया कि सुरक्षा विधेयक को शीघ्र विधानसभा व विधानपरिषद में प्रस्तुत कर चर्चा कराकर पारित कराया जाए और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए।
शिवकुमार मिश्र एडवोकेट सिविल कोर्ट जौनपुर ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में प्रभावी कानूनी संरक्षण आवश्यक है। यह मांग शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। और बहुत जल्द ही जौनपुर से लखनऊ विधानसभा तक शांतिपूर्ण अधिवक्ताओं की यात्रा निकाला जायेगा उन्होंने अधिवक्ताओं से इस महत्वपूर्ण मांग के समर्थन में एकजुट रहने की अपील की।राघवेन्द्र त्रिपाठी, उपेन्द्र त्रिपाठी विजयप्रकाश मिश्र, शार्दूल सम्राट तमाम अधिववगण उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ