दीपक श्रीवास्तव
लायंस क्लब जौनपुर रॉयल का भव्य डांडिया महोत्सव बना यादगार
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा बंधन मैरिज लॉन, बदलापुर पड़ाव में आयोजित भव्य डांडिया महोत्सव उत्साह, उमंग, उल्लास एवं पारिवारिक एकता के बीच शानदार ढंग से संपन्न हुआ। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों और संगीत की मधुर धुनों के बीच पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा। क्लब के सदस्यों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आयोजन को यादगार बना दिया कार्यक्रम की भव्य सफलता पर क्लब अध्यक्ष लायन अभिताश गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों, कार्यक्रम संयोजकों, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों एवं समस्त रॉयल परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे रॉयल परिवार के प्रेम, विश्वास, समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों की जीत है कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर एवं निवर्तमान अध्यक्ष संजीव साहू जी ने आए हुए सभी निर्णायक मंडलों का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया अध्यक्ष अभिताश गुप्ता ने आयोजन के प्रमुख सहयोगियों एवं कार्यक्रम संयोजकों राजेश अग्रहरि, राजेश किशोर, विनोद अग्रहरि, रवि गुप्ता, वैभव प्रधान एवं बृजेश विश्वकर्मा की विशेष सराहना की माल्यार्पण एवं अंग वस्त्रम के साथ स्वागत एवं धन्यवाद दिया ।
कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रदीप प्रधान एवं विष्णु गौड़ का विशेष धन्यवाद किया गया।इसके साथ ही गोपाल जी साहू द्वारा कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने एवं आयोजन को सुव्यवस्थित करने में दिए गए सहयोग की भी सराहना की गई क्लब सचिव ला. आशीष गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष ला.राजेंद्र स्वर्णकार के जिम्मेदारियों के कुशल निर्वहन के लिए अध्यक्ष ने विशेष आभार व्यक्त किया अजय सोनकर के शानदार मंच संचालन ने बांधा समा निर्णायक मंडल ने किया प्रतिभाओं का निष्पक्ष मूल्यांकन महोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चयन सम्मानित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया निर्णायक मंडल में शहर के प्रख्यात मंच संचालक अवनींद्र तिवारी, सम्मानित शिक्षिका आदर्श वर्मा एवं लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की संस्थापक अध्यक्ष खुशबू जायसवाल शामिल रहीं।निर्णायकों ने प्रतिभागियों के नृत्य कौशल, आकर्षक वेशभूषा, प्रस्तुतियों एवं उत्साह का मूल्यांकन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया।अध्यक्ष अभिताश गुप्ता ने तीनों निर्णायकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी गरिमामयी उपस्थिति, अनुभव एवं निष्पक्ष निर्णयों से प्रतियोगिताओं की शोभा और बढ़ गई डांडिया महोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया बेस्ट डांडिया मेल का खिताब आशीष मिश्रा ने जीता, जबकि बेस्ट डांडिया फीमेल का पुरस्कार प्रगति कसौधन को मिला बेस्ट ड्रेसअप मेल का खिताब विष्णु गौड़ तथा बेस्ट ड्रेसअप फीमेल का खिताब आंचल वर्मा ने अपने नाम किया।
बच्चों की प्रतियोगिता में आदित्य साहू को बेस्ट चाइल्ड तथा प्रियांशी सोनकर को बेस्ट चाइल्ड रनर-अप चुना गया इसी प्रकार बेस्ट कपल का खिताब अजय मोदनवाल को मिला, जबकि बेस्ट कपल रनर-अप के लिए नीरज गुप्ता को विजेता घोषित किया गया सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की गई। साथ ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के उत्साह, आत्मविश्वास एवं खेल भावना की भी प्रशंसा की गई "इस डांडिया महोत्सव की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि सभी सदस्यों ने सपरिवार सहभागिता कर यह साबित कर दिया कि हम केवल एक क्लब के सदस्य नहीं, बल्कि सशक्त रॉयल परिवार हैं।"अध्यक्ष ने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों, निवर्तमान अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजकों एवं सभी सहयोगियों की मेहनत ने इस आयोजन को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया अंत में अध्यक्ष अभिताश गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों, कार्यक्रम संयोजकों, निर्णायक मंडल, विजेताओं, प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं समस्त रॉयल परिवार का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित किया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें