सहारनपुर में यूपी एसटीएफ का बड़ा खुलासा, तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

दीपक श्रीवास्तव 
सहारनपुर में यूपी एसटीएफ का बड़ा खुलासा, तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर, 03 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में कई राज्यों के गैंगों से जुड़े हथियार तस्करों के गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असद, इकराम और दानिश के रूप में हुई है।
एसटीएफ के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामदगी में एक पंपगन, 12 बोर की बंदूक, एक डीबीबीएल बंदूक, देशी राइफल, तीन एयरगन और एक तलवार शामिल है। इसके अलावा 12 बोर के 425 कारतूस तथा तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी देश के कई राज्यों में सक्रिय गैंगों से जुड़े हथियार तस्करों के नेटवर्क का हिस्सा थे। एसटीएफ टीम आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और हथियारों की तस्करी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ