एआरटीओ कार्यालय परिसर में लगा परिवहन मेला

दीपक श्रीवास्तव 
एआरटीओ कार्यालय परिसर में लगा परिवहन मेला 
जौनपुर के एआरटीओ कार्यालय परिसर में शनिवार को परिवहन मेला लगा। सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चले मेले में 125 लोगों को सेवाएं मिलीं।

एआरटीओ अजीत सिंह ने बताया कि मेले का उद्देश्य विभाग की सेवाएं आसान और पारदर्शी बनाना था। लंबित मामलों का मौके पर समाधान करने के लिए विशेष काउंटर लगाए गए थे।

ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कामों में लर्निंग और स्थायी लाइसेंस, नवीनीकरण, पता बदलने और लाइसेंस में संशोधन के लिए मार्गदर्शन और समाधान दिया गया।

वाहन पंजीकरण से जुड़े कामों में नाम ट्रांसफर, एनओसी, लोन दर्ज या हटाना, फिटनेस प्रमाणपत्र और पंजीकरण पुस्तिका से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया।
परिवहन विभाग से जुड़ी लंबित शिकायतों, तकनीकी समस्याओं और सुझावों के लिए हेल्पडेस्क बनाई गई। सड़क सुरक्षा सत्र में लोगों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित ड्राइविंग की जानकारी दी गई। सामग्री भी बांटी गई।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ