पटेल जयंती पर तीसरी बार निकलेगी जन एकता यात्रा, धनंजय सिंह करेंगे नेतृत्व

दीपक श्रीवास्तव 
पटेल जयंती पर तीसरी बार निकलेगी जन एकता यात्रा, धनंजय सिंह करेंगे नेतृत्व
युवाओं को एकजुट करने और सा कीमाजिक एकता मजबूत करने का रहेगा संदेश

जौनपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह के नेतृत्व में लगातार तीसरे वर्ष ‘जन एकता यात्रा’ निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से युवाओं को एकजुट करने, सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया जाएगा।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर साझा उद्देश्य के लिए एकजुट होना चाहिए, ताकि राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन एकता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर जन एकता यात्रा के जरिए समाज के सभी वर्गों को जोड़ने, युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का प्रयास किया जा रहा है।
धनंजय सिंह ने कहा कि समाज की असली ताकत उसकी एकजुटता में निहित है। जब युवा कमजोर, वंचित और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनते हैं, तो लोकतंत्र मजबूत होता है और विकास को नई दिशा मिलती है।
उन्होंने युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों से जन एकता यात्रा में शामिल होने की अपील की। कहा कि युवाशक्ति को सामाजिक बदलाव का माध्यम बनाना, जनहित की आवाज बुलंद करना और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ