कृष्ण कुमार जायसवाल के आवास पर भाजपा नेताओं ने सुनी ‘मन की बात’

दीपक श्रीवास्तव 

कृष्ण कुमार जायसवाल के आवास पर भाजपा नेताओं ने सुनी ‘मन की बात’

जौनपुर, 25 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 139वें एपिसोड को सुनने के लिए रविवार को भाजपा नेता और कार्यकर्ता इंजीनियर कृष्ण कुमार जायसवाल के आवास पर जुटे। इस दौरान प्रधानमंत्री के विचारों और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ‘लोकल फॉर वोकल’ के महत्व और ई-संजीवनी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने दीपावली के अवसर पर स्थानीय कारीगरों और ग्रामीणों द्वारा बनाए गए दीपक, मोमबत्ती सहित अन्य उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की, ताकि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके। प्रधानमंत्री ने सेवा और समर्पण के महत्व पर भी बात की।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ