वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कबुलपुर में उतारी भगवान राम की आरती,रामकथा में आने का दिया निमंत्रण

दीपक श्रीवास्तव 
वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कबुलपुर में उतारी भगवान राम की आरती,रामकथा में आने का दिया निमंत्रण
जौनपुर जफराबाद।श्री दया नारायण लीला समिति कबुलपुर के तत्वाधान में गुरुवार से शुरू हुई श्रीरामलीला का मुकुट पूजा व श्रीराम लखन की आरती उतारकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है।आज उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन को धन्य बना सकते है।श्रीराम का जीवन हमे सत्य व सरलता की सीख देता है।उन्होंने उपस्थित दर्शकों से बी0आर0पी0 इण्टर कालेज जौनपुर में आयोजित श्री रामकथा कार्यक्रम के तहत आगामी 20 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा व झांकी कार्यक्रम तथा 21 से 29 अक्टूबर 2026 तक सुविख्यात कथावाचक श्री शान्तनु महराज द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली श्रीराम  कथा का रसपान कर अपने जीवन को धन्य बनाने की अपील की। इसके पूर्व श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र जायसवाल, सत्यम श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव,अंकित श्रीवास्तव, आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन अंकित श्रीवास्तव तथा अध्यक्षता वंशनरायण सिंह ने किया।इस अवसर पर मिताई जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह,, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल,सुजीत चौहान,अजय बेनवंशी,सोनू यादव,भूपेश श्रीवास्तव, ज्ञानेश श्रीवास्तव सहित भारी लोग व श्रीरामलीला समिति के लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ