गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत डिजिटल एवं रील अभियान आयोजित

दीपक श्रीवास्तव 
गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत डिजिटल एवं रील अभियान आयोजित
जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर, जौनपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में 05 अक्टूबर 2026 को महाविद्यालय में डिजिटल एवं रील अभियान का आयोजन किया गया।

अभियान के संयोजक डॉ. लालमणि प्रजापति के निर्देशन में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के जनप्रतिनिधित्व काल की 25 प्रेरणादायी कहानियों तथा उनके जीवन, संघर्ष और महत्वपूर्ण उपलब्धियों को केंद्र में रखते हुए 25 छात्र-छात्राओं द्वारा रील तैयार की गईं। छात्रों ने डिजिटल माध्यम से रचनात्मक प्रस्तुतियां देकर प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन एवं उनकी उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, उनके सार्वजनिक जीवन की यात्रा तथा विभिन्न महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं उनके जनप्रतिनिधित्व के विभिन्न आयामों की जानकारी भी दी।

इसके अतिरिक्त डॉ. अविनाश कुमार वर्मा एवं डॉ. विष्णुकांत त्रिपाठी ने भी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं उनके सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पक्षों का विस्तार से वर्णन किया।

सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के सह-संयोजक श्री विकास कुमार यादव एवं श्री जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉ. पंकज सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह एवं डॉ. जितेंद्र सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ