राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के प्रथम आगमन पर 9 अक्टूबर को निकलेगी भव्य स्वागत यात्रा

दीपक श्रीवास्तव 

राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के प्रथम आगमन पर 9 अक्टूबर को निकलेगी भव्य स्वागत यात्रा


सिंगरामऊ सीमा पर शाम पांच बजे होगी अगवानी, चौकिया धाम में दर्शन-पूजन के बाद सुक्खीपुर स्थित आवास पर पहुंचेगी यात्रा

जौनपुर, 8 अक्टूबर । यूपी के जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार जौनपुर आगमन पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से भव्य स्वागत यात्रा निकाली जाएगी। सांसद की अगवानी शाम पांच बजे जनपद की सीमा सिंगरामऊ बॉर्डर पर होगी। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर स्वागत और पुष्पवर्षा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अगवानी के बाद सांसद बदलापुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा कुल्हनामऊ में भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पार्चन और माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे नगर के बंधन वाटिका, बालू मंडी के पास मड़ियाहूं रोड से मां शीतला चौकिया धाम के लिए स्वागत यात्रा निकाली जाएगी।

यात्रा पॉलिटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज, शाही पुल, चहारसू चौराहा, कसेरी बाजार, कोतवाली हनुमान मंदिर, सुतहट्टी और भंडारी स्टेशन होते हुए सिद्धपीठ मां शीतला चौकिया धाम पहुंचेगी। यहां सांसद कार्यकर्ताओं के साथ मां शीतला का दर्शन-पूजन कर क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

दर्शन-पूजन के बाद यात्रा कुत्तूपुर होते हुए सुक्खीपुर स्थित सांसद के निजी आवास पर पहुंचकर संपन्न होगी। स्वागत यात्रा को लेकर मार्ग में तोरण द्वार सजाए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत और पुष्पवर्षा की तैयारियां भी की गई हैं।

भाजपा आयोजन समिति ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ