दीपक श्रीवास्तव
सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
जौनपुर 16 सितम्बर, प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक किया जाना है। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर 2026 को प्रातः 8.00 बजे मेडिकल कॉलेज जौनपुर/जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजन किया जायेगा। प्रातः 10.00 बजे चिकित्सालयों में फल वितरण किया जायेगा। सायं 7.00 बजे गोमती घाट में 25 हजार दीप प्रज्वलित और लेजर लाइट शो का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट/विकास भवन, शाही किला, पुलिस लाइन, इंदिरा गांधी स्टेडियम, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, लोहिया पार्क, रोडवेज, मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर पार्क, गांधी तिराहा सहित अन्य स्थानों पर दीप प्रज्वलित किया जायेगा।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें