सर्वेश सिंह बने भारतीय सद्भावना मंच के जिला अध्यक्ष

दीपक श्रीवास्तव 
सर्वेश सिंह बने भारतीय सद्भावना मंच के जिला अध्यक्ष

​जौनपुर। भारतीय सद्भावना मंच (RSS) के केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व द्वारा सर्वेश कुमार सिंह की योग्यता, निष्ठा एवं सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें 'जिला अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, जौनपुर' के पद पर नियुक्त किया गया है।
​इस मनोनयन की घोषणा भारतीय सद्भावना मंच के संस्थापक डाॅ. इंद्रेश कुमार जी (आर.एस.एस.), राष्ट्रीय संयोजिका साध्वी माँ कल्पना अरुंधति, प्रदेश अध्यक्ष अमित जैन नायक तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मयंंक कुमार सिंह की सहमति व दिशा-निर्देश पर की गई है। सर्वेश सिंह की यह नियुक्ति 2 वर्ष तक के लिए प्रभावी रहेगी।
​संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि सर्वेश कुमार सिंह अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा व समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे और मंच के उद्देश्यों व सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस मानोनयन के बद पर सर्वेश कुमार सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के संविधान एवं नियमों का पालन करते हुए मंच को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ