अजय राय हत्याकांड अदालत में अभियुक्त संजय राय से जिरह एक अक्टूबर को होगी सुनवाई

दीपक श्रीवास्तव 
अजय राय हत्याकांड अदालत में अभियुक्त संजय राय से जिरह एक अक्टूबर  को  होगी सुनवाई
जौनपुर लालगंज (आजमगढ़) के ब्लॉक प्रमुख अजय राय हत्याकांड में शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे)-6 सुरेंद्र प्रताप भादौरिया की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले के अभियुक्त संजय राय से जिरह की गई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए एक अक्टूबर 2026 की तिथि निर्धारित की है।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह, राजेश सिंह, राकेश सिंह और संजय सिंह उपस्थित रहे। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय में अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी पैरवी की।
बताया गया कि अजय राय की वर्ष 2003 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मामले में भूपेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना, अखंड प्रताप सिंह, अनिल यादव, ध्रुव सिंह समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई लंबे समय से न्यायालय में चल रही है।
अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान अभियुक्तों की ओर से अधिवक्ताओं द्वारा मामले से जुड़े तथ्यों पर जिरह की जा रही है। अगली सुनवाई एक अक्टूबर को होगी।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ