दीपक श्रीवास्तव
जेसीआई जौनपुर ने किया नशा उन्मूलन जागरूकता हेतु मिनी मैराथन का सफल आयोजन
जौनपुर। संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति की अध्यक्षता में जेसीआई जौनपुर द्वारा जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत नशा उन्मूलन पर जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत मिनी मैराथन का आयोजन रविवार, 13 सितम्बर 2026 को भंडारी स्टेशन से कचगांव पड़ाव तक किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश टंडन जी ने कहा कि जेसीआई जौनपुर द्वारा नशा मुक्त समाज के लिए मिनी मैराथन का आयोजन एक सराहनीय और समय की मांग है। युवाओं को खेल से जोड़कर ही हम उन्हें नशे से बचा सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौनपुर श्रीमती अनीता सिंह जी ने कहा कि नशा आज समाज की सबसे बड़ी चुनौती है और जेसीआई का यह जागरूकता अभियान पुलिस प्रशासन के नशा उन्मूलन अभियान को मजबूती देगा।
विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल जी ने कहा कि जेसीआई जौनपुर सदैव रचनात्मक कार्यों में आगे रहा है। मिनी मैराथन के माध्यम से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल जी ने कहा कि जेसीआई जौनपुर द्वारा आयोजित यह मिनी मैराथन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि युवा चेतना को जगाने का सशक्त माध्यम है। जेसीआई सप्ताह के तहत ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
संस्था अध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने कहा कि हमारा उद्देश्य दौड़ के माध्यम से जौनपुर को यह संदेश देना है - "नशा छोड़ो, दौड़ लगाओ, स्वस्थ जौनपुर बनाओ"।
मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम विजेता गोलू यादव, द्वितीय विजेता वीरेंद्र यादव, तृतीय विजेता दीपक गौड़, चतुर्थ विजेता शिव ओम कश्यप और पंचम विजेता अशोक कुमार यादव रहे। विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें प्रथम विजेता को साइकिल व मोमेंटो, द्वितीय विजेता को मिक्सर ग्राइंडर व मोमेंटो, तृतीय विजेता को सीलिंग फैन व मोमेंटो तथा चतुर्थ एवं पंचम विजेता को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष क्रमशः रत्नेश गुप्ता, शशांक सिंह रानू, धर्मेंद्र सेठ, निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, सप्ताह अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, सह अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, सचिव सतीश कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष ताहिर कादरी सोनू, विशाल तिवारी, सौरभ बरनवाल, संतोष अग्रहरि, सौरभ आर्य, श्रेष सेठ, भरत सेठ सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के कार्यक्रम संयोजक गहना कोठी के अधिष्ठाता पूर्व अध्यक्ष विवेक सेठ मोनू रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय नाथ जायसवाल ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें