जोधपुर-मऊ एक्सप्रेस का शाहगंज में ठहराव

दीपक श्रीवास्तव 
जोधपुर-मऊ एक्सप्रेस का शाहगंज में ठहराव
दशहरा-दिवाली पर मिलेगी सुविधा, 4 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

जौनपुर।21 सितंबर।दशहरा और दिवाली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन शाहगंज में रुकेगी, जिससे जौनपुर जिले के लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।

गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन हर रविवार शाम 5 बजे जोधपुर से रवाना होगी। यह पीपाड़ रोड, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम होते हुए शाहगंज पहुंचेगी। शाहगंज में यह ट्रेन सुबह 8.53 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह खोरासन रोड, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद होते हुए रात 11.40 बजे मऊ पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 04824 मऊ-जोधपुर स्पेशल साप्ताहिक त्योहार ट्रेन 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। यह हर मंगलवार सुबह 4 बजे मऊ से रवाना होगी। यह मुहम्मदाबाद, आजमगढ़ और खोरासन रोड होते हुए शाहगंज सुबह 7.3 बजे पहुंचेगी। शाहगंज से यह अयोध्या धाम, कानपुर सेंट्रल, मथुरा जंक्शन, भरतपुर और जयपुर होते हुए अगले दिन सुबह 8:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ