28 थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर 205 वांछित व वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

दीपक श्रीवास्तव 
28 थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर 205 वांछित व वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जौनपुर, 13 सितंबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 205 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद के 28 थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। इस संबंध में राविवार को जानकारी देते हुए  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि 
अभियान के दौरान 14 वांछित और 191 वारंटी (एनबीडब्ल्यू) अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी लंबे समय से वांछित और न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों में फरार चल रहे थे।अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश दी गई।
थानावार कार्रवाई में कोतवाली से सात, लाइन बाजार से 11, जफराबाद से चार वारंटी व तीन वांछित, शाहगंज से सात, खेतासराय से छह, खुटहन से 13 वारंटी व दो वांछित तथा सरपतहां से नौ अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। केराकत से नौ वारंटी व दो वांछित, चंदवक से 12, जलालपुर से छह वारंटी व चार वांछित तथा गौराबादशाहपुर से 11 अभियुक्तों को पकड़ा गया।
इसके अलावा सरायख्वाजा से छह, बक्सा से आठ, सिकरारा से सात, तेजीबाजार से तीन, बदलापुर से चार, सिंगरामऊ से तीन, महराजगंज से चार, सुजानगंज से छह, मछलीशहर से छह, मुंगराबादशाहपुर से 10, मीरगंज से सात, पवारा से चार, मड़ियाहूं से 10, रामपुर से छह, नेवढ़िया से चार, बरसठी से पांच वारंटी व तीन वांछित और सुरेरी से तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ