कायस्थ कल्याण समिति ने गोमती तट पर किया भगवान शिव का जलाभिषेक, प्रतिभाओं का सम्मान

दीपक श्रीवास्तव 
कायस्थ कल्याण समिति ने गोमती तट पर किया भगवान शिव का जलाभिषेक, प्रतिभाओं का सम्मान
जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को सावन माह के अवसर पर पुरानी बाजार के पास गोमती तट स्थित गोपी घाट पर भगवान शिव के जलाभिषेक, सम्मान समारोह एवं श्रावणी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के नवनियुक्त पीआरओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव तथा नव मनोनीत नगर पालिका सभासद पंकज श्रीवास्तव 'हैप्पी' का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के इन लोगों को मिली उपलब्धियों से पूरा कायस्थ समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत गोपी घाट स्थित मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक से हुई। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान समिति की महिला शाखा की सदस्यों ने सावन से जुड़े देवी गीत, लोकगीत एवं कजरी प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।
इसके बाद समाज के लोगों ने गोमती के पावन तट स्थित मनोरम स्थल का भ्रमण किया और सामूहिक रूप से श्रावणी भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम में समिति के संस्थापक इंजीनियर आरडी श्रीवास्तव, संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव डीओ, प्रदीप श्रीवास्तव ऑडिट ऑफिसर, अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानचंद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव एवं भोलेंद्र श्रीवास्तव, महासचिव विपनेश कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आलोक रंजन सिन्हा, संयुक्त सचिव डॉ. राम मोहन अस्थाना तथा संगठन सचिव विजय कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य गौरव श्रीवास्तव, गणतंत्र श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव, जयप्रकाश श्रीवास्तव, राजेश किशोर श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, महिला शाखा की अध्यक्ष रोली श्रीवास्तव, महासचिव नूपुर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चंद्रा श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष डॉ. ज्योति दास, डॉ. मधुलिका अस्थाना, पिंकी श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। युवा अध्यक्ष अमित निगम के नेतृत्व में युवा कार्यकारिणी के सदस्य और बड़ी संख्या में चित्रांश बंधु भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के संयोजक गिरिवर अस्थाना ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से श्रावणी भोज का आनंद लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ