दीपक श्रीवास्तव
शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर श्री दुर्गा पूजा महासमिति की साधारण सभा में विस्तृत मंथन
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति की साधारण सभा की बैठक रविवार को महासमिति के केंद्रीय कार्यालय नवदुर्गा शिव मंदिर, नखास में अध्यक्ष मनीष देव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र के अवसर पर महासमिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पुरस्कार वितरण सहित अन्य आयोजनों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष मनीष देव ने शारदीय नवरात्र के कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान सभी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए समयबद्ध तैयारी आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की।
बैठक में प्रमुख रूप से शारदीय नवरात्र से पहले नगर एवं ग्रामीण अंचलों की सड़कों की खराब स्थिति पर चर्चा की गई। महासमिति ने जिला प्रशासन से मांग की कि नवरात्र शुरू होने से पहले नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख सड़कों को जल्द से जल्द गड्ढामुक्त कराया जाए, ताकि विभिन्न पूजा समितियों को मां दुर्गा की प्रतिमाओं को पंडालों तक ले जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इसके साथ ही बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर भी जिला प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। महासमिति के सदस्यों ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवरात्र से पहले बिजली व्यवस्था, सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करा दिया जाए, जिससे पूजा समितियां शारदीय नवरात्र के कार्यक्रमों को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करा सकें।
महासचिव मनीष गुप्ता ने उपस्थित सदस्यों से आगामी कार्यक्रमों को लेकर सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सामूहिक सहयोग और सुझावों से शारदीय नवरात्र के कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी एवं सफल बनाया जा सकेगा। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी विस्तृत चर्चा की।
महासमिति ने निर्णय लिया कि जल्द ही महासमिति के पदाधिकारी, संरक्षक मंडल एवं अध्यक्ष मनीष देव के नेतृत्व में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग से मुलाकात करेंगे। इस दौरान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों, बिजली, साफ-सफाई सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित मांगों का पत्रक अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
बैठक के दौरान महासमिति के संरक्षकों, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों एवं अति विशिष्ट सदस्यों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सदस्यों ने नवरात्र के दौरान होने वाले आयोजनों, पुरस्कार वितरण एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने पर बल दिया।
बैठक में संरक्षक विंध्याचल सिंह, निखिलेश सिंह, राधे कृष्ण ओझा, मुन्ना, तथा विशिष्ट सदस्य शशांक सिंह रानू, मोतीलाल यादव, अनिल अस्थाना, लालचंद निषाद, अनिल साहू, विनोद यादव, अरविंद बैंकर, अतुल सिंह मुन्ना, विवेक सिंह, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त बैठक में रामप्रकाश यादव, गौरव श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव,महेश जायसवाल, रत्नेश सिंह, अमित गुप्ता, संदीप जायसवाल, राजन अग्रहरि, शैलेंद्र मिश्रा, विजय गुप्ता, संजय मोदनवाल, संजय विश्वकर्मा, चंदन यादव, विष्णु, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, मो. शाहिद, लालता सोनकर, श्रीपाल यादव, ज्ञानेन्द्र दूबे, अभिषेक अग्रहरी, प्रिन्स तनेजा, विवेक जायसवाल, सहित महासमिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।। उक्त जानकारी महासमिति के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने दी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें