झारखंड में छात्रों पर बर्बरता पूर्वक हुए लाठी चार्ज के खिलाफ लखनऊ में अभाविप का प्रदर्शन

दीपक श्रीवास्तव 
झारखंड में छात्रों पर बर्बरता पूर्वक हुए लाठी चार्ज के खिलाफ लखनऊ में अभाविप का प्रदर्शन

लखनऊ, 13 अगस्त ।झारखंड में हुए JPSC एवं JSSC CGL परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं एवं पेपर लीक के मामले को लेकर के सीबीआई जांच की मांग कर रहे विद्यार्थियों के ऊपर किए गए लाठी चार्ज के खिलाफ लखनऊ में गुरुवार को ABVP ने प्रदर्शन किया। ABVP के लखनऊ महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा  के पास इकट्ठा हुए जहां उन्होंने झारखंड सीएम के मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद हजरतगंज चौराहे पर हेमंत सोरेन का पुतला जलाया।
प्रदर्शन करने वाले छात्रों और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड लोक सेवा आयोग JPSC और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग JSSC CGL की परीक्षा में भ्रष्टाचार, अनियमितताएं और पेपर लीक हुए हैं जब इन मुद्दों को लेकर झारखंड में छात्र शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहा था तो उन पर पुलिस ने बर्बरता से लाठी चार्ज किया 

प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात कर रहे छात्रों की बात सरकार सुनने की बजाय   उनके खिलाफ ही है तानाशाही रवैया अपनाकर लाठीचार्ज कर रही है अभाविप छात्रों पर बर्बरता पूर्वक हुए लाठीचार्ज कि कड़ी निंदा करती है और पेपर लीक के मामले की सीबीआई जांच की मांग करती है और भविष्य में ऐसा दोबारा ना हो इसके लिए झारखंड सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।
महानगर मंत्री सरिता पांडे ने कहा कि  पेपर लीक सरकार के लापरवाही से हो रहे हैं और सरकार विद्यार्थियों पर लाठी चार्ज करती है जिसके विरोध में आज हम यहां पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और झारखंड सरकार से मांग कर रहे हैं कि आंदोलनरत छात्रों की मांगों को तत्काल स्वीकार करें और परीक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनुमतिताओं पर कठोर कार्यवाही करे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ