शाहगंज पुलिस ने बरामद किया महिला का खोया बैग, सामान समेत लौटाया

दीपक श्रीवास्तव 
शाहगंज पुलिस ने बरामद किया महिला का खोया बैग, सामान समेत लौटाया
तीन दिन की तलाश के बाद मिली सफलता, कीमती सामान सुरक्षित पाकर महिला ने पुलिस का जताया आभार

 जौनपुर,01 सितंबर । शाहगंज कोतवाली थाना अंतर्गत कस्बा शाहगंज में गाड़ी में छूटे महिला के बैग को शाहगंज पुलिस ने अथक प्रयास के बाद बरामद कर लिया। बैग में मौजूद कीमती सामान भी सुरक्षित मिला, जिसे पुलिस ने महिला को सुपुर्द कर दिया।
सरपतहा थाना क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी निवासी गरिमा पुत्री लाल साहब ने 28 अगस्त को शाहगंज पुलिस को सूचना दी थी कि कस्बे में उसका बैग गाड़ी में छूट गया है। महिला ने बताया था कि बैग में कीमती सामान रखा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने बैग की तलाश शुरू कर दी।
लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने सोमवार को बैग को सामान समेत बरामद कर लिया। इसके बाद बैग महिला को सुपुर्द कर दिया गया। अपना सामान सुरक्षित पाकर महिला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शाहगंज पुलिस के प्रति आभार जताया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ