थलोई हत्याकांड प्रकरण में चार गिरफ्तार दो अन्य नामजद चल रहे हैं फरार,गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

दीपक श्रीवास्तव 
थलोई हत्याकांड प्रकरण में चार गिरफ्तार दो अन्य नामजद चल रहे हैं फरार,गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी
जौनपुर मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत थलोई (हरनहनिया) गांव में गुमशुदा व्यक्ति की हत्या करने के प्रकरण में चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो नामजद अभी भी फरार है।
प्रभारी निरीक्षक अपराध प्रशांत पांडेय ने बताया कि मामले में मृतक के पुत्र आकाश ने परिवार में बड़े पिता और पड़ोसी समेत आधा दर्जन को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी पुलिस ने तत्परता बरतते हुए पूरा फगुई नहर पुलिया के पास से अंकित को और नाबालिग शुभम (17),  फूलकली तथा कविता को घर से गिरफ्तार कर लिया है। ईश्वर लाल और अमरेंद्र फरार हो गए हैं।प्रभारी निरीक्षक अपराध प्रशांत पांडेय ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही हैं।उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ