रक्षाबंधन पर रोडवेज बस स्टैंड पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, 29 अगस्त रात तक मुफ्त यात्रा

दीपक श्रीवास्तव 
रक्षाबंधन पर रोडवेज बस स्टैंड पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, 29 अगस्त रात तक मुफ्त यात्रा

जौनपुर,28 अगस्त। यूपी के जौनपुर में  रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों को राखी बांधने के लिए घरों से निकली महिलाओं की भीड़ शुक्रवार को जौनपुर रोडवेज बस स्टेशन पर उमड़ पड़ी। सुबह से ही बस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में 29 अगस्त की रात 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। इस दौरान महिला के साथ एक पुरुष साथी को भी मुफ्त यात्रा की अनुमति है।
रक्षाबंधन को देखते हुए जौनपुर डिपो से वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, आजमगढ़, मिर्जापुर, भदोही समेत विभिन्न मार्गों पर बसों का लगातार संचालन किया जा रहा है। डिपो में निगम की करीब 106 बसें उपलब्ध हैं, जिनमें प्रतिदिन लगभग 60 बसों का संचालन होता है। इसके अलावा 17 अनुबंधित बसें भी यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई हैं। अधिकांश बसें पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही हैं। इस संबंध में शुक्रवार को 
जौनपुर रोडवेज की एआरएम स्नेहलता ने बताया कि मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सुविधा केवल उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में ही लागू है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई चालक या परिचालक महिला यात्री से किराया वसूलता है तो शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए अधिकारी सुबह से ही डिपो पर मौजूद रहकर बसों का संचालन सुनिश्चित कर रहे हैं।
एआरएम ने बताया कि डिपो में 146 चालक और 160 परिचालक उपलब्ध हैं। त्योहार के मद्देनजर सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। चालक और परिचालकों को बेहतर सेवा के लिए इंसेंटिव भी दिया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ