श्री दुर्गा पूजा महासमिति की आमसभा की बैठक 15 अगस्त को

दीपक श्रीवास्तव 
श्री दुर्गा पूजा महासमिति की आमसभा की बैठक 15 अगस्त को
नवदुर्गा मंदिर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर होगी बैठक, पदाधिकारी व सदस्य रहेंगे मौजूद

जौनपुर। जौनपुर श्री दुर्गा पूजा महासमिति की आमसभा की बैठक 15 अगस्त, शनिवार को केंद्रीय कार्यालय नवदुर्गा मंदिर पर आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव करेंगे महासचिव मनीष गुप्ता  बैठक का संचालन करेंगे। अध्यक्ष ने श्री दुर्गा पूजा मा समिति से जुड़े सभी दुर्गा पूजा समितियो से उक्त बैठक में सम्मिलित होने का आग्रह किया है बैठक सुबह 11:30 बजे से प्रारंभ होगी

महासमिति के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि 15 अगस्त के पावन अवसर पर सबसे पहले केंद्रीय कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद आमसभा की बैठक आयोजित होगी।

बैठक में महासमिति के सभी संरक्षक, विशिष्ट सदस्य और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में दुर्गा पूजा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।
इस संबंध में संस्था के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ