दीपक श्रीवास्तव
शांति भंग की आशंका में
तीन लोग गिरफ्तार
जौनपुर।सुजानगंज थाना क्षेत्र स्थित नाहरमऊ (टिकरा) गांव में पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। सुजानगंज पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रंजीत पुत्र आत्माराम, सतीश पुत्र रमाशंकर और सूरज पुत्र रमाशंकर के रूप में हुई है। ये सभी नाहरमऊ (टिकरा) गांव के निवासी हैं। इन पर बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामभवन यादव, हेड कांस्टेबल जितेश कुमार और कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें