राष्ट्रीय महासचिव बने पंकज श्रीवास्तव ‘हैप्पी’, कायस्थ समाज में खुशी की लहर

दीपक श्रीवास्तव 
राष्ट्रीय महासचिव बने पंकज श्रीवास्तव ‘हैप्पी’, कायस्थ समाज में खुशी की लहर
जौनपुर, 1 अगस्त। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा-2150 ने जौनपुर नगर पालिका के नामित सभासद पंकज श्रीवास्तव 'हैप्पी' को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से जिले के कायस्थ समाज और संगठन के पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।नियुक्ति की घोषणा के बाद अखिल भारतीय कायस्थ महासभा-2150 के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव सहित संगठन के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने पंकज श्रीवास्तव को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व, संगठन क्षमता और सक्रिय कार्यशैली से महासभा को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन समाज की एकता, सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने का कार्य करेगा।
समाज के लोगों ने भी उम्मीद जताई कि पंकज श्रीवास्तव अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ