दीपक श्रीवास्तव
सबरहद के सर सैयद अहमद
इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी बस ने जगाई वैज्ञानिक सोच
जौनपुर। शाहगंज तहसील अंतर्गत सबरहद तालिमाबाद स्थित सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज में आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ की भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी टीम के प्रमुख आशु कुमार (विज्ञान संचारक) ने अपने सहयोगी सूरज कुमार यादव एवं रमेश कुमार के साथ साइंस मैजिक शो के माध्यम से समाज में फैले अंध विश्वासों के भ्रम को दूर किया और छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत की।
भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी बस में प्रदर्शित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल एवं उपकरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग, वैज्ञानिक सिद्धांतों तथा नई तकनीकों की सरल एवं रोचक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का उत्साहपूर्वक अवलोकन कर विज्ञान संबंधी अनेक जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शाहिद नईम ने विज्ञान शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होते हैं।
इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक मो. अहसन अंसारी, मो. हसनैन नियाजी, लालमन कुमार, ताहिरा जैनब, वंदना प्रजापति, तलत वसीम, प्रतिभा सिंह, आनंद सिंह अरशद अली, बुशरा परवेज, मिर्जा जरियाब बेग सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें