जमीन बंटवारे के विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमला; दो गंभीर, एक जौनपुर सदर तो दूसरा ट्रॉमा सेंटर रेफर

दीपक श्रीवास्तव 
जमीन बंटवारे के विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमला; दो गंभीर, एक जौनपुर सदर तो दूसरा ट्रॉमा सेंटर रेफर 
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव में रविवार सुबह जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का आरोप है, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से शाहापुर निवासी लालबहादुर सिंह के दो  पुत्र आनंद और सुभाष पिछले लगभग 25 वर्षों से बारीगांव में जमीन लेकर घर बनवाकर रह रहे थे । परिवार के बीच काफी समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था। रविवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोप है कि सुभाष, उसकी पत्नी, व उनके सास, ससुर तथा परिवार के अन्य  सदस्यों ने आनंद के पुत्र उदय उम्र 23 साल और राज उम्र 20 साल  पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए एक जौनपुर सदर तो वहीं दूसरा ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ