झोले में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हाथ और कमर के नीचे का हिस्सा अलग क्षेत्र में सनसनी

दीपक श्रीवास्तव 
झोले में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हाथ और कमर के नीचे का हिस्सा अलग क्षेत्र में सनसनी

जौनपुर,05 जुलाई । यूपी के जौनपुर में मड़ियाहूं कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीपुर चौराहे के पास रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक झोले में अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की हालत बेहद खराब थी। महिला के दोनों हाथ और कमर के नीचे का हिस्सा अलग मिला, जिससे हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है।
शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची मड़ियाहूं थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस फिलहाल मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया या वारदात इसी क्षेत्र में हुई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है।
 वही इस मामले में जानकारी लेने क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों से पहचाना कराया गया है लेकिन शिनाख्त नहीं हुआ है।शव दो दिन पहले का लग रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ