श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा के उपरांत 15वां कड़ी भात का भंडारा हर्शोल्लास से मनाया गया

दीपक श्रीवास्तव 
श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा के उपरांत 15वां कड़ी भात का भंडारा हर्शोल्लास से मनाया गया
जौनपुर: श्री जगन्नाथ जी मंदिर  बगीचा उमर खा टैगोर नगर जौनपुर द्वारा आयोजित पावन श्री जगन्नाथ जी मंदिर पर 15वां विशाल भव्य कड़ी भात का भंडारा भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं देवी सुभद्रा जी की भव्य श्रृंगार के उपरांत  महा आरती  किया गया और मंदिर परिसर में भजन संध्या का कार्यक्रम भी रखा गया जिसमें नगर के सभी भक्तगण माता बहनों ने मीठे-मीठे भजनों का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया प्रभु की कृपा से मूसलाधार बारिश होने पर भी भक्तों का अटूट विश्वास बना रहा और उस पानी में भीगते हुए लोगों ने बाबा कड़ी भात का प्रसाद ग्रहण किया! ! 
भक्ति, आस्था एवं उल्लास से परिपूर्ण इस दिव्य आयोजन में श्रद्धालुओं की अपार सहभागिता ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 
इस भव्य एवं सफल आयोजन हेतु  मंदिर के संस्थापक अश्विनी सहगल , पंडित धीरेंद्र चतुर्वेदी ,चंद्र प्रताप सोनी , जयप्रकाश जयसवाल , मनीष देव विक्रम  सभासद, राम रतन सेठ ,अमन सहगल ,पवन सोनी, संजय सेठ,  संतोष गुप्ता ,धीरज सोनी, प्रमोद गुप्ता , मनीष गुप्ता , सोमेश गुप्ता , नीरज शाह, दिनेश सेठ ,रूपनारायण माली, गौरव भगत, साजन शर्मा जी, आनंद यादव, आयुष शाह ,अरविंद सेठ, अनिल कुमार सेठ , प्रवीण पांडे, गोपाल शाह  आदि नगर वासियों का विशेष सहयोग रहा आए हुए अतिथियों का स्वागत आभार मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश सोनी द्वारा किया गया और समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ