दीपक श्रीवास्तव
अजय वर्मा 'अज्जू' बने श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव (संगठन एवं प्रशासनिक कार्य प्रभारी)
जौनपुर। श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज (जगतगुरु, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा) के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से संगठन के विस्तार के क्रम में जौनपुर निवासी अजय वर्मा 'अज्जू' को श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव (संगठन एवं प्रशासनिक कार्य प्रभारी) मनोनीत किया गया है।
यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव 'बच्चा भइया' (एडवोकेट) द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के नेतृत्व में अखाड़ा पूरे देश में संगठन का विस्तार कर रहा है। इसका उद्देश्य सर्व समाज को जोड़ते हुए सनातन संस्कृति, राष्ट्र सेवा और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि परिषद स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी के आदर्शों पर चलते हुए युवाओं के चरित्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, नदियों की सफाई, नारी सम्मान एवं सुरक्षा, जीव रक्षा तथा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा जैसे कार्यों को प्राथमिकता देगी। साथ ही भगवान चित्रगुप्त मंदिरों एवं अन्य सनातन मंदिरों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।
परिषद समाज में समरसता बढ़ाने के लिए सहभोज कार्यक्रम आयोजित करेगी तथा राष्ट्र, धर्म और मानवता की भावना को मजबूत करने का प्रयास करेगी। संगठन का लक्ष्य भारत के प्रत्येक स्तर के साथ-साथ विश्व के विभिन्न देशों में अपनी शाखाएं स्थापित कर "वसुधैव कुटुम्बकम्" की भावना को साकार करना है।
अजय वर्मा 'अज्जू' के प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर राष्ट्रीय प्रमुख सचिव एवं राष्ट्रीय नियुक्ति प्रभारी वेद आशीष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचेतक स्वपिनिल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, प्रदेश प्रभारी कुमार नारायण, प्रदेश महामंत्री डॉ. संदीप श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) गिरिजेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव एडवोकेट, मनोज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रदेश मीडिया प्रभारी वागीश चंद श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 'दीपक', प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव अवनीश कुमार यादव, नोएडा जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव, गोरखपुर जिला अध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव, जिला महासचिव अरुण श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें