दीपक श्रीवास्तव
जौनपुर पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त हुए छह पुलिसकर्मियों का सम्मान, भावभीनी विदाई
जौनपुर। पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में मंगलवार को आयोजित विदाई समारोह में पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले छह पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित किया गया।
समारोह में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंगवस्त्र, सम्मान-पत्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विभाग में उनके लंबे समय तक दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उपनिरीक्षक (ना.पु.) विश्वनाथ सिंह, अशोक कुमार सिंह, शिवनाथ प्रसाद, चमन सिंह यादव, लीडिंग फायरमैन तुफानी राम तथा उर्दू अनुवादक शमसुद्दीन शामिल रहे।
समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त साथियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें