दीपक श्रीवास्तव
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 की दिल्ली प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 की दिल्ली प्रदेश/एनसीआर/गाजियाबाद इकाई की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के समीप स्थित कैफेटेरिया मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विशाल सिन्हा ने की, जबकि संचालन प्रदेश महासचिव सपना सिन्हा एडवोकेट ने किया।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान तेज करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, युवाओं की भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव 'बच्चा भइया' एडवोकेट, महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता आर.के. सिन्हा, वरिष्ठ नेता अमिताभ श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश प्रदेश महामंत्री विजय क्रांति श्रीवास्तव, महिला प्रदेश अध्यक्ष जया श्रीवास्तव, गाजियाबाद महिला अध्यक्ष पूनम रंजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता राजीव श्रीवास्तव (सीनियर एडवोकेट), सतीश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, अमर कुमार रायजादा, बृजेश श्रीवास्तव (गाजियाबाद), डॉ. अनीश श्रीवास्तव एडवोकेट (हाईकोर्ट), नितिन सिन्हा अधिवक्ता तथा युवा नेता हर्षित श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें